Haryana Politics: कुरुक्षेत्र सीट पर हार के बाद आम आदमी पार्टी ने फोड़ा कांग्रेस पर फोड़ा ठीकरा, सुशील गुप्ता बोले- अनुराग ढांडा का निजी बयान

कैथल में पत्रकारों से बातचीत करते अनुराग ढांडा।

नरेन्द्र सहारण, कैथल। Haryana Politics: हरियाणा में कुरुक्षेत्र सीट पर कांग्रेस के साथ गठबंधन पर लड़ी आम आदमी पार्टी (AAP) ने अब हार का ठीकरा कांग्रेस के सिर मढ़ा है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन था। कुरुक्षेत्र सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता लोकसभा चुनाव में भाजपा के नवीन जिंदल से हार गए थे।

कांग्रेस नेताओं पर भीतरघात के आरोप लगाए

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने हार का ठीकरा कांग्रेस के सिर मढ़ दिया है। आज कैथल में प्रेस कान्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कुरुक्षेत्र लोकसभा में हार पर कांग्रेस नेताओं पर भीतरघात के आरोप लगाए। वहीं कुरुक्षेत्र के गठबंधन के प्रत्याशी रहे सुशील गुप्ता ने AAP नेता अनुराग ढांडा के बयान को निजी बयान बताया है। सुशील गुप्ता ने कहा कि आज कैथल में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा द्वारा दिए गए बयान से आम आदमी पार्टी का कोई भी लेना-देना नहीं है।

आम आदमी पार्टी ने गिनाए कुरुक्षेत्र सीट पर हार के कारण

 

  •  थानेसर में अशोक अरोड़ा पिछ्ले विधानसभा चुनाव में 500 वोट से हारे थे, मगर अबकी बार थानेसर से सुशील गुप्ता 18000 वोट से हार गए। ये सब इत्तेफाक नहीं हो सकता।
  • कैथल में रणदीप सुरजेवाला ने भीतरघात किया, जिसके कारण इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कैथल विधानसभा से 17000 वोटों से पीछे रह गया। खुद रणदीप सुरजेवाला के बूथ से सुशील गुप्ता हार गए।
  • गुहला चीका, कलायत, पेहवा और शाहबाद में कांग्रेस के नेता नहीं थे, वहां पर गठबंधन प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
  • रादौर और लाडवा में कांग्रेस के विधायक हैं। इन दोनों जगह भी गठबंधन प्रत्याशी हार गया। यहां भी भीतरघात हुआ है।

आम आदमी पार्टी ने कहा- इनेलो और जजपा से हम आगे

आम आदमी पार्टी (AAP) नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि लोकसभा सीटों पर 9 सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस को 42 विधानसभा सीटों पर बढ़त मिली है, 44 सीटों पर बीजेपी और 4 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीती हैं। इसका मतलब बिना आम आदमी पार्टी (AAP) के किसी भी पार्टी के पास बहुमत नहीं है। आज के दिन में आम आदमी पार्टी हरियाणा की राजनीति में वो ताकत है, जिसकी तरफ पूरे हरियाणा के लोग देख रहे हैं। आने वाले दिनों से आम आदमी पार्टी पूरे हरियाणा में बहुत बड़े परिवर्तन को लाने जा रही है। पूरे हरियाणा में आम आदमी पार्टी का राज स्थापित करने के लिए गांव- गांव जाकर अभियान चलाने वाली है और जो हरियाणा के युवा, बेरोजगार और किसान की लड़ाई है वापस उस धुरी पर चलने वाली है।

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed