Tsahi Halevi: इजराइली एक्टर त्साही हलेवी ने गाया DDLJ का गाना, शाहरुख के इस 28 साल पुराने गाने के हुए मुरीद

मुंबई, बीएनएम न्यूज। Tsahi Halevi: इजराइली एक्टर त्साही हलेवी काफी लोकप्रिय हैं। वह पिछले साल नुसरत भरूचा के साथ फिल्म ‘अकेली’ में नजर आए थे। हाल में इस इजराइली अभिनेता ने शाहरुख खान की मोस्ट आइकॉनिक फिल्म का गाना गाया है। त्साही हलेवी ने शाहरुख और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का गाना ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ गाया। उन्होंने इस गाने की कुछ पंक्तियां गाईं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

28 साल बाद भी बना हुआ है पसंदीदा गाना

 

‘फौदा’ और ‘द कॉप्स’ में नजर आ चुके अभिनेता त्साही हलेवी की आवाज बेहद शानदार है। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म के गाने को खूबसूरती के साथ गाया है। 28 साल बाद भी शाहरुख खान और काजोल की ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को दर्शक खूब पसंद करते हैं। इस रोमांटिक फिल्म के गाने दर्शकों को आज भी उतने ही पसंद हैं। त्साही हलेवी ने इस गाने को गाकर दर्शकों का दिल छू लिया है।

फैंस को पसंद आ रहा त्साही का गाना

त्साही हलेवी ने ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ की कुछ लाइनें गाई हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। फैंस को ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो पर कमेंट कर त्साही की शानदार आवाज की प्रशंसा कर रहे हैं। दर्शकों को उनके द्वारा गाया गया ये गाना काफी पसंद आ रहा है। उनके द्वारा हिंदी गाने को बखूबी गाते हुए देखकर फैंस आश्चर्यचकित रह गए हैं।

इस फिल्म से किया था बॉलीवुड डेब्यू

काम की बात करें तो त्साही ने नुसरत भरूचा की फिल्म ‘अकेली’ से ही बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया है। ये फिल्म बीते साल 2023 में 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों की खूब सराहना मिली थी। त्साही ने फिल्म में बेहद अहम रोल निभाया था।

 

Tag- Israeli actor, Tsahi Halevi, DDLJ Song, Shahrukh Khan

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed