Jaunpur News: रामपुर में मड़हे में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

rampur murder

रामपुर, बीएनएम न्यूजः जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के पचुरुखी गांव में 45 वर्षीय युवक की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक रामजीत पटेल, जो रामपुर-परियत मार्ग पर गाड़ी धुलाई का कार्य करता था, घटना के वक्त अपनी मड़ई में सोया हुआ था।

दीपावली की रात उसकी पत्नी भी साथ में थी, लेकिन सुबह के करीब ढाई-तीन बजे के बीच वह नित्यक्रिया के लिए पुश्तैनी घर चली गई। जब थोड़ी देर बाद लौटी, तो देखा कि रामजीत की कनपटी पर गोली लगी थी और खून बह रहा था। इस दृश्य को देखकर पत्नी घबरा गई और तुरंत परिजनों को सूचना दी।

परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस रामजीत को रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया।

विवाद की आशंका पर पुलिस की नजर

मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विवेक सिंह, कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह और मीरगंज थाना अध्यक्ष रमेश चंद्र समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस का मानना है कि रामजीत की हत्या संभवतः एक विवाद के कारण हुई हो सकती है। दीपावली के दिन किसी वाहन स्वामी से धुलाई के दौरान कहासुनी हो गई थी, जिसे पुलिस हत्या का संभावित कारण मानकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Jaunpur News: अनुराग यादव हत्याकांड के दो आरोपी लखनऊ से पकड़े गए, भारी मात्रा में धारदार हथियार भी बरामद

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed