Kaithal News: धान की नमी से नहीं हो सकी सरकारी खरीद, किसानों को झेलनी पड़ी परेशानी

नरेन्द्र सहारण, कैथल। Kaithal News: जिले में किसानों के प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को शुरू हुई धान की सरकारी खरीद शनिवार को प्रभावित रही। अधिक नमी के कारण शनिवार को धान की खरीद नहीं हो सकी, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि शुक्रवार को किसानों ने सुबह प्रदर्शन किया, जिसके बाद दोपहर में धान की खरीद शुरू हुई। पहले दिन पीआर धान का मूल्य 2320 रुपये प्रति क्विंटल था।

धान की बिक्री नहीं हुई

 

शनिवार को शहर की किसी भी अनाज मंडी में धान की बिक्री नहीं हुई। सरकारी खरीद एजेंसियों ने धान में अधिक नमी की मात्रा बताई। कैथल की तीनों अनाज मंडियों में लगभग 40 हजार क्विंटल पीआर धान आ चुका है, और मंडी अब धान से भर गई है।

नमी की अधिकता के चलते खरीद फिर से नहीं

 

कई दिनों से अनाज मंडी में अपनी फसल लिए बैठे किसान खरीद में देरी को लेकर विरोध कर रहे थे। शुक्रवार को किसानों के विरोध के मद्देनजर सरकार ने खरीद के आदेश जारी किए थे। पहले दिन कुछ धान की ढेरियां बिकीं, लेकिन शनिवार को नमी की अधिकता के चलते खरीद फिर से नहीं हो सकी।

बारिश के कारण धान गीला हो गया

 

शुक्रवार शाम को जिले में तेज बारिश हुई, जिससे मंडी में खुले में रखा धान भीग गया। इस बारिश के कारण जो धान पहले सूखा था, वह भी गीला हो गया। नमी की मात्रा 20 प्रतिशत से ऊपर दर्ज होने के कारण किसानों को खरीद में दिक्कत आई।

किसानों को शांत करने के लिए सरकार ने शुक्रवार को एक बार दिखावटी खरीद का प्रयास किया, लेकिन शनिवार को खरीद फिर से नहीं हुई। किसान कर्ण सिंह ने बताया कि वे पिछले एक सप्ताह से अपनी फसल के लिए मंडी में बैठे हैं।

मानक से अधिक रही धान में नमी

 

मार्केट कमेटी के सचिव बसाऊ राम ने कहा कि शनिवार को धान में नमी की जांच की गई और यह 17 प्रतिशत के मानक से अधिक रही, जिसके कारण खरीद नहीं हो सकी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सोमवार से धान की सरकारी खरीद शुरू की जाएगी।

 

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed