कन्नौज में सपा नेता ने नाबालिग के कपड़े उतरवाए, रेप की कोशिश, आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

sp leader nayab singh yadav

कन्नौज, बीएनएम न्यूजः Kannauj News : कन्नौज में रविवार देर रात एक बड़ी घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया, जब पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को नाबालिग लड़की के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में उनके ही कॉलेज चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी सांसद डिंपल यादव का प्रतिनिधि रहा है।

पुलिस ने देर रात 2 बजे मौके पर पहुंचकर नवाब सिंह यादव  (Navab Singh Yadav)को गिरफ्तार (SP Leader Arrested) किया। इस दौरान एसपी अमित कुमार आनंद स्वयं मौजूद थे उनके खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो सहित छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार तिर्वा क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग अपनी बुआ के साथ रविवार रात सपा नेता के डिग्री कालेज में नौकरी मांगने के लिए गई थी। पीड़िता के अनुसार सपा नेता ने उसे मेडिकल कालेज में नौकरी दिलवाने के लिए बुलाया था। बुआ के कुछ देर वहां से हटने पर सपा नेता ने नाबालिग से न केवल छेड़छाड़ की बल्कि उसके कपड़े उतारवा दिए।

बुआ वापस लौटी तो विरोध किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देर रात सपा नेता को उनके डिग्री कालेज से ही हिरासत में ले लिया। नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा है जबकि केस दर्ज कर सपा नेता को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी है।

घटना के बाद कन्नौज कोतवाली में मचा हड़कंप

पुलिस द्वारा नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी के बाद कन्नौज कोतवाली में हड़कंप मच गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान दर्ज किए। पीड़िता ने अपने बयान में नवाब सिंह यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है।

सपा नेता नवाब सिंह यादव को अखिलेश यादव का करीबी बताया जाता है। अखिलेश के साथ नवाब सिंह। फाइल फोटो

राजनीतिक साजिश का आरोप

नवाब सिंह यादव ने इस मामले को अपने राजनीतिक करियर को समाप्त करने की साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि यह आरोप उनके खिलाफ रचा गया एक षड्यंत्र है। यादव ने यह भी आरोप लगाया कि पीड़िता की मां, जो पहले समाजवादी पार्टी (सपा) में थी, अब भाजपा में शामिल हो चुकी है, और इसी वजह से यह पूरा मामला रचा गया है।

सूत्रों के अनुसार, चर्चा है कि इस मामले के पीछे सपा के ही एक नेता का हाथ हो सकता है, जिसने पूरा गेम प्लान किया। हालांकि, यह आरोप अभी तक साबित नहीं हुए हैं, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।

समर्थकों का कोतवाली घेराव

नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी के बाद उनके सैकड़ों समर्थकों ने कोतवाली का घेराव कर दिया और उन्हें रिहा करने की मांग की। समर्थकों का कहना है कि यादव के खिलाफ यह मामला साजिशन रचा गया है, ताकि उनके राजनीतिक करियर को खत्म किया जा सके। हालात को देखते हुए मौके पर सीओ और एएसपी भी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया।

यादव का सपा से लंबा संबंध और हालिया समर्थन

नवाब सिंह यादव का समाजवादी पार्टी से लंबे समय से संबंध रहा है, हालांकि हाल के वर्षों में उन्होंने पार्टी से दूरी बना ली थी। लेकिन इस चुनाव में उन्होंने सपा का साथ दिया था। इस पृष्ठभूमि में इस मामले ने राजनीतिक माहौल को और भी गरमा दिया है।

यह भी पढ़ेंः सपा नेता बाला लखन्दर यादव हत्याकांड का आरोपी पुलिस को चकमा देकर दीवानी न्यायालय से फरार, तलाश जारी

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed