Laila Khan Case Verdict : अभिनेत्री लैला खान हत्याकांड में सौतेले पिता को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा, जानें क्या था मामला

अभिनेत्री लैला खान

मुंबई, एजेंसी: Laila Khan Case Verdict : फिल्म अभिनेत्री लैला खान की हत्या के मामले में सत्र अदालत ने शुक्रवार को उनके सौतेले पिता परवेज टाक को मौत की सजा सुनाई। संपत्ति को लेकर हुए विवाद में परवेज ने लैला खान की मां और उनके चार भाई-बहनों को भी मार डाला था। लैला बहुत कम बालीवुड फिल्मों में नजर आई थीं। इनमें 2008 में आई फिल्म वफा भी शामिल है, जिसमें वह राजेश खन्ना के साथ नजर आई थीं।

लैला की मां सेलिना पटेल का तीसरा पति था परवेज टाक

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सचिन पवार ने नौ मई को परवेज को कई हत्याओं और सुबूतों को नष्ट करने के अलावा भारतीय दंड संहिता के तहत अन्य अपराधों का दोषी पाया था। उसकी सजा 24 मई को तय की गई। परवेज टाक लैला की मां सेलिना पटेल का तीसरा पति था। अभिनेत्री, उनकी मां और उनके चार भाई-बहनों की फरवरी 2011 में नासिक जिला स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। इन हत्याओं का पता नौ महीने बाद चला, जब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने परवेज को गिरफ्तार किया। मारे गए लोगों के क्षत-विक्षत शव बाद में बंगले से बरामद किए गए।

सेलिना की संपत्तियों को लेकर बहस के बाद कर दी हत्या

अभियोजन पक्ष का कहना था कि परवेज ने सेलिना की संपत्तियों को लेकर बहस के बाद पहले उनकी हत्या कर दी। इसके बाद लैला और उनके चार भाई-बहनों को भी मार डाला। बच्चों की हत्या इसलिए की गई, क्योंकि उन्होंने परवेज को सेलिना की हत्या करते देख लिया था। अभियोजन पक्ष ने इस मामले में 40 गवाहों से पूछताछ की। आइएएनएस के अनुसार, लैला और उनके स्वजन के अचानक लापता होने के बाद उनके पिता नादिर पटेल ने पुलिस से संपर्क किया था। पुलिस ने कई पहलुओं की जांच की। आखिरकार मामला तब सुलझा, जब यह सामने आया कि अभिनेत्री का फोन आखिरी बार नासिक जिले में सक्रिय था।

 

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed