Loksabha Election 2024: कांग्रेस ने आनंद शर्मा को कांगड़ा तो राजबब्बर को गुड़गांव से बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली, बीएनएम न्यूज : Loksabha Election 2024: कांग्रेस ने दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को हिमाचल की कांगड़ा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता और अभिनेता राजबब्बर को हरियाणा की गुड़गांव (गुरुग्राम) सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने इन दोनों हाईप्रोफाइल नेताओं समेत मंगलवार को चार लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से सतपाल रायजादा और मुंबई उत्तर सीट से भूषण पाटिल को कांग्रेस उम्मीदवार बनाया गया है।

हिमाचल की चारों लोकसभा सीट के उम्मीदवारों का एलान

आनंद शर्मा और सतपाल की उम्मीदवारी की घोषणा के साथ कांग्रेस ने अब हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीट के अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। कांगड़ा से आनंद शर्मा को उम्मीदवार बनाकर पार्टी ने सूबे के सामाजिक समीकरण को साधने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी संदेश देने की कोशिश की है। आनंद शर्मा कांग्रेस के मुखर नेताओं में शामिल रहे हैं। कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय भी जाहिर करते रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने जाति जनगणना के खिलाफ प्रतिक्रिया दी थी। इसके बावजूद उनकी निष्ठा पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति बनी रही है। हिमाचल में राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारी की दौड़ में आनंद शर्मा भिषेक सिंघवी से पिछड़ गए थे लेकिन राज्यसभा चुनाव में हुई बगावत से हुए नुकसान के बाद कांग्रेस के लिए हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों का चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

कांग्रेस ने एक तीर का दो शिकार करने का दांव

 

यही कारण है कि मंडी में कंगना रनौत के खिलाफ राज्य के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारने के बाद कांगड़ा से आनंद शर्मा को उतारने का पार्टी नेतृत्व ने फैसला लिया है। हिमाचल में कांगड़ा को ब्राह्मण समुदाय के प्रभाव का केंद्र माना जाता है और शर्मा को मैदान में उतारकर कांग्रेस ने एक तीर से दो शिकार करने का दांव चला है। हिमाचल की राजनीति में जहां आनंद शर्मा ब्राह्मण समुदाय के सबसे बड़े चेहरे हैं, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी जर्नादन द्विवेदी और स्व. मोतीलाल वोरा के बाद कांग्रेस में आनंद शर्मा ब्राह्मणों के सबसे प्रमुख चेहरा होंगे। बताया जाता है कि कांग्रेस नेतृत्व के आनंद शर्मा को कांगड़ा से उम्मीदवार बनाने के प्रस्ताव का हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूरा समर्थन किया।

कैप्टन अजय यादव की जगह राजबब्बर पर लगाया दांव

 

दिल्ली से सटे हरियाणा की गुड़गांव सीट पर भी कांग्रेस ने इस बार हाईप्रोफाइल उम्मीदवार के तौर पर राजबब्बर को उतारने का दांव चला है जो कई बार उत्तर प्रदेश से सांसद रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके राजबब्बर की उम्मीदवारी के एलान के साथ ही पार्टी ने अब हरियाणा की नौ सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने कुरुक्षेत्र की सीट आप के लिए छोड़ी है। गुड़गांव से उम्मीदवारी की दौड़ में सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव भी दावेदार थे, लेकिन हाईकमान ने इस बार राजबब्बर पर दांव लगाने का फैसला किया है।

 

इसे भी पढ़ें: गुड़गांव में नामांकन शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी का इंतजार, सामने आया नया नाम

इसे भी पढ़ें:  Gurugram Loksabha Seat: कैप्टन अजय यादव ने गुरुग्राम से चुनाव लड़ने की राज बब्बर की दावेदारी पर उठाए सवाल, पूछी यह बात

 

 

Tag- Loksabha Election 2024, Congress Party, Anand Sharma, Kangra Loksabha Seat, Raj Babbar, Gurgaon Loksabha Seat

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed