LPG Price Hike: 5 राज्यों के चुनाव खत्म होते ही बढ़ गए गैस के दाम, जानें कितने महंगे हुए आज से LPG सिलेंडर

नई दिल्ली, BNM News: LPG Price Hike देश में आज से एलपीजी सिलेंडर के नए दाम लागू हो गए हैं और इनकी कीमतों में इजाफा किया गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने आज से लागू होने वाले नए रेट की जानकारी दे दी है।देश के 5 राज्यों में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव पूरा हो गया और 1 दिसंबर से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। ये बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर हुई है और इसके रेट में 21 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है। आज 1 दिसंबर 2023 से आपको राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1796.50 रुपये चुकाने होंगे जबकि इससे पिछले महीने एलपीजी गैस के दाम 1775.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर थे।

नई कीमतें आज से लागू

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट पर LPG सिलेंडर की कीमतों को अपडेट किया गया है और बदली हुई कीमतें 1 दिसंबर से लागू हो गई हैं। गौरतलब है कि दिवाली से ऐन पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो ग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 103 रुपये रुपये तक की बढ़ोतरी की थी और 1 नवंबर 2023 को दिल्ली में इसका भाव 1833.00 रुपये हो गया था, लेकिन 16 नवंबर को छठ पर्व से पहले इस पर राहत दी गई और सिलेंडर के दाम 50 रुपये घटाकर 1755.50 रुपये कर दिए गए थे, लेकिन साल खत्म होते-होते एक बार फिर से कीमतों में 41 रुपये की तेजी आई है।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम से नहीं हुई छेड़छाड़

सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई इजाफा नहीं किया गया है। आम रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को ना तो राहत मिली है और ना ही कोई बदलाव इनके गैस सिलेंडर के रेट पर किया गया है। तो जानिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कितने बढ़ा दिए हैं।

जानें आपके शहर में आज से गैस सिलेंडर के नए दाम क्या हैं

दिल्ली                1796.50 रुपये
कोलकाता           1908.00 रुपये
मुंबई                   1749.00 रुपये
चेन्नई                   1968.50 रुपये

पिछले महीने 100 रुपये महंगा हुआ था कमर्शियल गैस सिलेंडर

पिछले महीने की पहली तारीख यानी 1 नवंबर को भी एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये से ज्यादा का इजाफा किया गया था। एलपीजी के ये दाम 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर बढ़े थे। एक अक्टूबर को एलपीजी 1731.50 रुपये पर थी जबकि 1 नवंबर को इसके रेट 101.50 रुपये महंगे हुए थे और ये 1833 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया था। इसके बाद 16 नवंबर को कमर्शियल गैस के दाम कम हुए थे और ये 57.05 रुपये सस्ता होकर 1775.50 रुपये पर आ गया था।

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने से क्या असर होगा

कमर्शियल गैस के महंगा होने का असर असर खाने-पीने की इंडस्ट्री और रेस्टोरेंट कारोबार पर ज्यादा दिखेगा। आम जनता के लिए बाहर खाना-पीना और महंगा होने वाला है और उनकी आउटिंग पर होने वाला बजट महंगा होगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed