Azamgargh News: आजमगढ़ में जमीनी रंजिश में व्यक्ति की हत्या, पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी

आजमगढ़, बीएनएम न्यूजः UP Crime News : निजामाबाद थाना क्षेत्र के डीहवाबारी गांव निवासी अशोक तिवारी (52) का सोमवार की सुबह दूसरे गांव की सरहद पर हत्या कर फेंका हुआ शव बरामद हुआ। मृतक की पत्नी ने जमीन विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।
डीहवाबारी (पिपरी) गांव निवासी अशोक तिवारी रविवार की रात रोज की भांति अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद सोने चले गए। सोमवार की सुबह दूसरे गांव के सिवान में गेहूं के खेत में उनका शव देखा गया। इसकी सूचना क्षेत्र के दमदीयावन गांव के प्रधान द्वारा पुलिस को दी गई।
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के डीहवा बारी में एक अधेड़ व्यक्ति की घर से 500 मीटर दूर सिवान में डेड बॉडी मिलने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी परिजनों को सुबह हुई जब देखा कि वह बिस्तर पर नहीं है। इसके बाद परिजन अधेड़ व्यक्ति की तलाश करने निकल गए। लगभग 3 घंटे के बाद अधेड़ व्यक्ति का शव घर से 500 मीटर दूर सिवान में पाया गया।
मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया इस मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। यह मौत किन परिस्थितियों में हुई इस मामले की जांच की जा रही है।
घटना से क्षेत्र में आक्रोश
हत्या की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जो जिधर से सुना उधर से घटनास्थल पर पहुंचने लगा। घटनास्थल पर काफी संख्या महिला और पुरुष एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।
लोगों का कहना है कि अशोक तिवारी बहुत ही सीधे और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। इनके पास दो लड़के और तीन लड़कियां थीं। मृतक की पत्नी सरोज तिवारी रो-रो कर बेहोश हो जा रही थीं। पत्नी ने जमीन विवाद में पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
बिस्तर से गायब थे अशोक तिवारी
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के डीहवा बारी के रहने वाले अशोक तिवारी 55 पुत्र रामलोचन तिवारी रात में खाना पीना खाकर अपने बिस्तर पर सो गए थे। सुबह जब परिजनों ने देखा तो वह बिस्तर से गायब थे।
इससे पहले भी हुआ था जानलेवा हमला
जिसके बाद परिजनों ने तलाश करनी शुरू की तो लगभग 3 घंटे की तलाश के बाद सिवान में डेड बॉडी मिली। इस बारे में पर जनों ने बताया कि बगल में रहने वाले गुप्ता परिवार से कई बार मारपीट हुई थी और जानलेवा हमला भी हुआ था।
— AZAMGARH POLICE (@azamgarhpolice) January 20, 2025
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
इसके साथ ही जमीनी विवाद का भी मामला सामने आ रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही परिजन इस मामले में मुकदमा दर्ज करने को लेकर थाने पर पहुंचे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन