फिल्म बाजीगर से मशहूर संगीतकार जोड़ी ने रखी थी काजोल को निकालने की शर्त, जानें फिर क्या हुआ

मुंबई, बीएनएम न्यूज। फिल्मों के निर्माण के दौरान अक्सर पर्दे के पीछे भी कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं, जो सामने आने बाद चौंकाने वाली होती हैं। कुछ ऐसी ही कहानी रही साल 1993 में प्रदर्शित और निर्देशक बंधु अब्बास मस्तान द्वारा निर्देशित फिल्म बाजीगर के दौरान की। इस फिल्म में अभिनेता शाह रुख खान के साथ अभिनेत्री काजोल मुख्य भूमिका में थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अब्बास मस्तान ने फिल्म से जुड़ी एक अनकही घटना का रहस्योद्घाटन किया। मस्तान ने कहा कि नदीम-श्रवण (संगीतकार जोड़ी नदीम अख्तर सैफी और श्रवण कुमार राठौड़) उन्हें अच्छी तरह से जानते थे। तो अब्बास-मस्तान बाजीगर के म्यूजिक के लिए पहले उन्हीं के पास गए।

अब्बास-मस्तान से काजोल को फिल्म से हटाने के लिए कहा

 

उस दौरान नदीम-श्रवण की काजोल और उनकी मां तनुजा के साथ कुछ व्यक्तिगत समस्या चल रही थी। इसलिए उन्होंने फिल्म का म्यूजिक बनाने से पहले अब्बास-मस्तान से काजोल को फिल्म से हटाने के लिए कहा। काजोल उस समय फिल्म के लिए साइन हो चुकी थी, तो अब्बास-मस्तान ने उन्हें फिल्म से हटाने से मना कर दिया। नदीम-श्रवण से मस्तान ने कहा कि पिक्चर बनेगी तो काजोल तो रहेगी ही। यह सुनकर नदीम श्रवण ने उसी अंदाज में कहा कि तो हम नहीं रहेंगे। इस तरह नदीम श्रवण की जोड़ी ने बाजीगर का म्यूजिक नहीं बनाया। उनके हटने के बाद बाजीगर का म्यूजिक अनु मलिक ने तैयार किया और फिल्म के साथ इसके सारे गाने भी हिट रहें।

 

Tag- Bazigar Flim, Kajol, Abbas Mustan, Nadeem Shravan, Anu Malik

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed