नसीमा खातून ने अपनाया हिंदू धर्म, बेटी को लेकर 1100 किमी दूरी तय कर आश्रम में रचाई शादी

Nasima khatun

बरेली, BNM News : बिहार की पूर्णिया निवासी नसीमा खातून ने तीन साल पहले निकाह किया। मगर बेटी के जन्म लेने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। उन्होंने हालात से समझौता करना चाहा तो दबाव बढ़ता गया। उनसे कहा गया कि हलाला करें। परेशान होकर उन्होंने मुस्लिम धर्म त्याग दिया। शुक्रवार को उन्होंने बरेली पहुंचकर महेश शर्मा से विवाह कर अपना नाम मीनाक्षी शर्मा रख लिया। सात फेरे लेने के बाद मीनाक्षी ने कहा कि मुगल आक्रांताओं के कारण पूर्वज इस्लाम धर्म के अनुयायी बन गए थे। परंतु मेरा विश्वास व आस्था सनातन धर्म में ही रही। इसलिए अब मैंने घर वापसी कर ली है।

तीन तलाक पीड़ित ने अपनाया सनातन धर्म

 

पूर्णिया (बिहार) की मीनाक्षी उर्फ नसीमा ने बताया कि बेटी होने के कारण उत्पीड़न बढ़ गया था। वक्त बीतता गया, हद पार होने पर उन्होंने विरोध किया तो आरोपित ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। कुछ समय बाद ही संदेश भिजवाने लगा कि साथ रहना है तो हलाला करवाना पड़ेगा।

धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई

महेश शर्मा बरेली के क्योलड़िया क्षेत्र के साहबगंज दलेलनगर गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया के जरिए उनकी जान पहचान नसीमा से हुई थी। बातचीत का सिलसिला दोस्ती में बदल गया। चूंकि नसीमा तलाकशुदा हैं, इसलिए उन्होंने महेश अपनी बीती जिंदगी की सारी बातें साझी कीं। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

वैलेंटाइन डे वीक में पहुंची प्रेमी के पास

वैलेंटाइन डे वीक के दौरान नसीमा खातून अपनी बेटी को लेकर ट्रेन से बरेली पहुंचीं। इसके बाद महेश शर्मा और नसीमा आचार्य केके शंखधार से मिले और शादी करने की इच्छा जताई। शहर के एक आश्रम में नसीमा खातून ने स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन किया। पंडित केके शंखधार ने नसीमा को नया नाम मीनाक्षी शर्मा दिया। इसके बाद मीनाक्षी का विवाह उनके प्रेमी महेश शर्मा के साथ कराया गया। विवाह के दौरान महेश के परिजन भी मौजूद रहे।

महेश के परिजन काफी खुश

दोनों की शादी से महेश के परिजन काफी खुश हैं। महेश ने बताया कि वह नसीमा की बेटी पिता के तौर पर पालेंगे। महेश से शादी करने के बाद नसीमा बेहद खुश हैं। आश्रम में विवाह संपन्न होने के बाद वह अपनी ससुराल चली गईं। बता दें नसीमा खातून उर्फ मीनाक्षी की तरफ से एक शपथ पत्र भी सामने आया है। इसमें उन्होंने अपनी मर्जी से सनातन धर्म स्वीकार करने की बात कही है। किसी तरह के दवाब या जोर जबरदस्ती से इनकार किया।

 

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed