UP से चुनाव लड़ने से राहुल और प्रियंका ने किया इनकार! अमेठी-रायबरेली को लेकर कांग्रेस का सस्पेंस बरकरार

नई दिल्ली, बीएनएम न्यूजः उत्तर प्रदेश की दो हाई प्रोफाइल सीटों रायबरेली और अमेठी पर सस्पेंस बरकरार है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। वह केवल चुनाव प्रचार करेंगी। वहीं, राहुल गांधी के अमेठी या रायबरेली से चुनाव लड़ने पर कल तक फैसला आ सकता है। इससे पहले खबर थी कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली सीटों से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। कहा जा रहा था कि इन सीटों पर उम्मीदवारी के ऐलान से पहले प्रियंका और राहुल अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर सकते हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि अमेठी और रायबरेली जाने से पहले राहुल और प्रियंका अयोध्या जा सकते हैं, जहां वे रामलला के दर्शन करेंगे।

कांग्रेस का गढ़ रही है अमेठी सीट

अमेठी सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। 1967 से हुए आम चुनावों में 13 बार कांग्रेस और दो बार बीजेपी ने यहां से जीत हासिल की है। 2004, 2009 और 2014 में राहुल गांधी लगातार यहां से जीतकर संसद पहुंचे थे। 2019 के चुनाव में बीजेपी की स्‍मृति इरानी से उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था।

पिछले चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी को मिली थी हार

2019 के चुनावों में राहुल गांधी को अमेठी सीट से हार का सामना करना पड़ा था. उन्हें मोदी सरकार में मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव में हराया था. हालांकि वो वायनाड सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा की 5 सीटें हैं. 2022 के चुनाव में अमेठी और गौरीगंज से समाजवादी पार्टी अपने दो विधायक बनाने में कामयाब रही थी जबकि सलोन सीट पर बहुत ही मामूली वोटों से हार गई थी. बीजेपी अमेठी में अपने तीन विधायक बनाने में सफल रही थी।

रायबरेली शिफ्ट हुईं सोनिया गांधी

अमेठी लोकसभा सीट पर 1980 में संजय गांधी ने चुनाव जीता था। इसके बाद 1984, 1989, 1991 में पूर्व पीएम राजीव गांधी ने जीत दर्ज की थी। 1999 में सोनिया गांधी अमेठी से चुनाव लड़ीं और जीती भी। इसके बाद सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरने लगीं। वहां से वह 2004, 2009, 2014 और 2019 में लगातार सांसद चुनी गईं। सोनिया गांधी ने 2019 में घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा। वे 1999 में कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अमेठी से चुनाव लड़ी थीं और जीत हासिल की थी। उसके बाद 2004 में वो पहली बार रायबरेली से चुनाव लड़ीं और जीतीं। सोनिया गांधी कुल पांच बार सांसद चुनी गईं। रायबरेली के साथ दशकों के पारिवारिक संबंधों को छोड़कर जब सोनिया ने राज्यसभा जाने का फैसला किया तो वो काफी भावुक नजर आई थीं। 2024 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी रायबरेली से नहीं लड़ रही हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने कसा तंज

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी हताशा और निराशा इस कदर पहुंच चुकी है कि फेक वीडियो बना रहे हैं। जब से राहुल गांधी ने पार्टी की कमान संभाली है, पार्टी का स्तर नीचे ले जा रहे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव भी लड़ेंगे या नहीं पता नहीं, ये लोग यूपी छोड़कर भाग गए हैं। ये लोग चुनाव लड़ने को लेकर कंफ्यूज हैं। फेक वीडियो के जरिए चुनाव लड़ रहे हैं और मुख्यमंत्री फेक वीडियो शोयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मां के लिए मैदान में डटी हैं अखिलेश यादव की बेटी अदिति, मैनपुरी में कर रही धुआंधार प्रचार; देखें वीडियो

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed