मां के लिए मैदान में डटी हैं अखिलेश यादव की बेटी अदिति, मैनपुरी में कर रही धुआंधार प्रचार; देखें वीडियो

मैनपुरी, बीएनएम न्यूजः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव लोकसभा चुनाव के लिए दोबारा मैदान में हैं। इस बार उनकी बेटी अदिति यादव भी मां के लिए जनता के बीच जाकर वोट मांग रहीं हैं। पिछले एक महीने में वह कई बार डिंपल के साथ मंचों पर दिखाई दीं। बृहस्पतिवार को वह एक बार फिर वह जनता के बीच नजर आईं। वह कार्यकर्ताओं के बीच अकेली दिखीं। मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव के साथ उनकी बेटी अदिति यादव भी खूब पसीना बहा रही हैं।

मां के लिए मैदान में डटीं अदिति यादव

मैनपुरी में सपा और भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंकती हुई नजर आ रही है। भाजपा से जयवीर सिंह के साथ उनके पुत्र अतुल प्रताप सिंह ने प्रचार की कमान संभाल रखी है तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव बेटी अदिति भी अब चुनावी मैदान में प्रचार कर रही हैं। वहीं बसपा भी अपना प्रचार कर रही है लेकिन उसके प्रचार में वो तेजी दिखाई नहीं दे रही है।

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव लगातार अपने संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकती नजर आ रही हैं, लेकिन मैनपुरी में चुनाव प्रचार की जो झलकियां नजर आ रही हैं वो कुछ अलग ही हैं. दरअसल, समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव चुनाव प्रचार करती नजर आईं। वो गांव-गांव जाकर मां डिंपल के लिए 7 तारीख को मतदान करने की अपील करती भी नजर आईं।

मीडिया से दूरीं बनाई अदिति

अदिति यादव लगभग एक दिन में आधा दर्जन से अधिक नुक्कड़ सभाएं कर रही हैं और लोगो से अपनी मां डिंपल यादव को जिताने के लिए अपील कर रही हैं। अदिति यादव, महिलाओं से खूब मिल रही हैं. वहीं अदिति यादव मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं, काफी प्रयास के बाबजूद भी उन्होंने इंटरव्यू देने से मना कर दिया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मैनपुरी को हॉट सीट माना जाता है। यहां से सपा सांसद डिंपल यादव लोकसभा चुनाव के लिए दोबारा मैदान में उतरी हैं। इस बार उन्हें सपोर्ट करने के लिए उनकी बेटी अदिति यादव दिखाई दे रही हैं। कई बार अखिलेश की लाड़ली बेटी अदिति को मां के साथ चुनाव प्रचार में देखा गया है। ऐसे में लोग अदिति के राजनीति में कदम रखने को लेकर कयास लगा रहे हैं।

अदिति के चुनाव प्रचार में उतरने पर डिंपल ने क्या कहा था?

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने डिंपल यादव (Dimple Yadav) को मैनपुरी से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है। डिंपल ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी। ये पहली बार है कि उनकी बेटी अदिति इस चुनाव में जनता के बीच जा रही हैं। जब डिंपल से बेटी के चुनाव प्रचार को लेकर पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि बच्चे छुट्टियों में घर आए हैं और उन्हें हर प्रकार का तजुर्बा होना चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कि राजनीति इतनी आसान नहीं होती।

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: यूपी की सियासत में अखिलेश यादव की बेटी की इंट्री, मां डिंपल संग प्रचार में पहुंची अदिति यादव

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed