Rajasthan Exit Poll Results 2023: राजस्थान में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलने के आसार, गहलोत को लग सकता है झटका

नई दिल्ली, BNM News: Rajasthan exit polls results: राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल आने शुरु हो गए हैं। विभिन्‍न टीवी चैनलों ने सर्वे एजेंसियों के साथ वोट देकर निकल रहे मतदाताओं से उनकी पसंद जानने के बाद आंकड़े जुटाए हैं। इनसे चुनावी नतीजों की सटीक तस्‍वीर भले न मिले, एक अंदाजा जरूर मिलता है।

  • जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को केवल 62-85 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 100-122 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों के खाते में 14-15 सीटें जाने का अनुमान है।
  • आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस को 86-106 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा 80-100 सीटें जीत सकती है। अन्य के खाते में 9-18 सीटें जा सकती हैं।
  • टीवी-9 पोल स्ट्रैट के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 90-100 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा के खाते में 100-110 सीटें जा सकती हैं। अन्य और निर्दलीय उम्मीदवारों को 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • टाइम्स नाऊ ईटीजी के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 56-72 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 108-128 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 13-21 सीटें जा सकती हैं।
  • रिपब्लिक पी मार्क के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार को तगड़ा झटका लगने के आसार हैं। इसके मुताबिक कांग्रेस को केवल 69-91 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 105-125 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 5-15 सीटें जाएंगी।

राजस्थान विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल-2023

सीटें: 199/ बहुमत: 100
1. आज तक एक्सिस माय इंडिया- भाजपा 80-100, कांग्रेस 86-106 और अन्य 9-18
2. जन की बात                           –  भाजपा 100-122, कांग्रेस 62-85 और अन्य 14-15
3. टीवी 9 पोलस्ट्रैट                      -भाजपा 100-110, कांग्रेस 90-100 सीटें और अन्य5- 15
4.टाइम्स नाउ ईटीजी                   – भाजपा 108-128, कांग्रेस 56-72 सीटें और अन्य 13-21
5.पी मार्क रिपब्लिक                   – भाजपा 105-125, कांग्रेस 69-91 सीटें और अन्य 5-15

राजस्थान में  क्‍या BJP को मिलेगी जीत?

राजस्थान में राज बदलेगा या रिवाज, यह बड़ा सवाल है। सीएम अशोक गहलोत के दम पर कांग्रेस एक बार फिर से राज्‍य की सत्‍ता पर काबिज होगी या बीजेपी पटखनी देकर सरकार बनाएगी? अगर बीजेपी जीती तो सीएम कौन बनेगा, यह अलग सवाल है।

माहौल से लग रहा है कि कांग्रेस सरकार ‘रिपीट’ होगी: गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि लोगों की प्रतिक्रिया और राज्य के माहौल से लग रहा है कि राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। राज्य की 200 में से 199 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को चुनाव हुआ था और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के कारण करणपुर सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलने की उम्मीद है यह पूछे जाने पर गहलोत ने यहां संवाददाताओं से किसी तरह का कयास लगाने से इनकार किया।

राजस्थान विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी भाजपा: जोशी

भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी ने मंगलवार को दावा किया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी 135 से अधिक सीट के साथ शानदार जीत दर्ज करेगी। राज्य की 200 में से 199 सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ और मतगणना तीन दिसंबर को होगी। उन्होंने कहा, ’25 नवंबर को भाजपा को मिले जनसमर्थन से यह साफ है कि पार्टी को 135 से ज्यादा सीटें मिलेंगी और कांग्रेस 50 से भी कम सीटों पर सिमट जाएगी।’

राजस्थान में क्या रहा था 2018 का एग्जिट पोल

राजस्थान में 2018 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी एग्जिट पोल की रिपोर्ट सटीक बैठी। इस रिपोर्ट में एंटी इनकंबेंसी होने का दावा किया गया था। एग्जिट पोल में बीजेपी सरकार जाने और कांग्रेस के आने का अनुमान जताया गया था। जो रिजल्ट के बाद सटीक बैठा। इस दौरान कांग्रेस की सरकार बनी। एग्जिट पोल में बताया गया था कि बीजेपी की सत्ता के विरोध में लहर चल रही है। जिसका नतीजा भी सटीक बैठा था। इस दौरान फाइनल रिजल्ट में कांग्रेस को 99 सीटें, बीजेपी को 73, बसपा को 6 और अन्य को 20 सीटें मिली थी।

राजस्थान में एग्जिट पोल ने क्या बताए थे आंकड़े

1. टाइम्स नाउ-सीएनएक्स- भाजपा 85, कांग्रेस 105 और अन्य 09
2. आज तक-एक्सिस माय इंडिया – भाजपा 63, कांग्रेस 130 और अन्य 06
3. रिपब्लिक-जन की बात-भाजपा 93, कांग्रेस 91 सीटें और अन्य 15
4.रिपब्लिक-सी वोटर – भाजपा 60, कांग्रेस 137 सीटें और अन्य 02
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed