Rajnath Singh in Kaithal: कैथल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, पीएम मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला; अरविंद केजरीवाल को बताया धोखेबाज

नरेन्द्र सहारण, कैथल। Rajnath Singh in Kaithal: केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कैथल के कलायत में भाजपा विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान मोदी सरकार के पिछले 10 सालों को गिनाया, वहीं उन्होंने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के समय केजरीवाल कहते थे कि हम राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, चुनाव नहीं लड़ेंगे, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते रहेंगे, लेकिन केजरीवाल ने सत्ता के लिए अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया। उन्होंने दिल्ली में राजनीति पार्टी बनाई, चुनाव लड़ा और मुख्यमंत्री बनते ही दिल्ली की जनता को धोखा दिया।

भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में ही है

राजनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली में ऐसी शराब नीति बनाई, जिसमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ। केजरीवाल को इसी कारण जेल जाना पड़ा। सबसे बड़ा ईमानदार कोई बनता था तो केजरीवाल बनते थे। कहते हैं कि मोदी जी ने जेल करा दी। संजय सिंह भी गए थे। अरे वे छूटे नहीं हैं, जमानत मिली है। ऐसे भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में ही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल को चुनाव में विजयी बनाएं।

एजेंसियों ने 22 हजार करोड़ रुपए नकद बरामद किए

राजनाथ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारें ईडी-सीबीआई को काम नहीं करने देती थीं। कांग्रेस के कार्यकाल में इन एजेंसियों ने सिर्फ 32 लाख रुपए बरामद किये थे, लेकिन 2014 में जब हमारी सरकार आई, उस समय से 22 हजार करोड़ रुपए नकद बरामद किया गया है। एक लाख करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। केंद्र की मोदी सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करके ही दम लेगी। इससे पहले कलायत की विजय संकल्प रैली में पहुंचते ही कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल, सुभाष सुधा, कमलेश ढांडा, लीला राम गुर्जर, जनरल डीपी वत्स, महिपाल राणा और जयपाल राणा समेत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत किया।

वन नेशन, वन इलेक्शन करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि हरियाणा में अभी लोकसभा चुनाव हैं, इसके 6 महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें संसाधन और समय दोनों बर्बाद होते हैं। इस बार हमने घोषणा पत्र में कहा है कि वन नेशन वन इलेक्शन किया जाएगा। हम चाहते हैं कि वन नेशन वन इलेक्शन हो, तो कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। जो असंभव है उसे संभव करने की क्षमता है तो वह भाजपा में ही है। इसलिए आप सब मिलकर भाजपा को मजबूत करें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करें।

इसे भी पढ़ें: PM Modi In Punjab: प्रधानमंत्री मोदी की पटियाला में रैली आज, विरोध करने वाले किसानों ने दिया ये आश्वासन

 

हमारी सरकार ने गरीबी मिटाई

 

राजनाथ सिंह ने कहा कि इंसान वही है, जो कहे वह पूरा करे। लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियां कहती कुछ हैं,करती कुछ हैं। कांग्रेस पर ये सबसे फिट बैठता है। पंडित नेहरू ने कहा था कि अब देश आजाद हो चुका है, हम देश से गरीबी मिटा देंगे। इसके बाद से लगातार इनके नेता गरीबी हटाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन किसी ने गरीबी मिटाई है तो हमारी सरकार ने मिटाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर कर चुके हैं।

हमने कुरीतियों को खत्म किया, राम मंदिर बनाया

 

राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन तलाक की कुप्रथा को खत्म किया। इसका खूब विरोध हुआ, लेकिन हमने अपने संकल्प पर खरे उतरे क्योंकि सवाल धर्म से इतर अपनी बेटी-बहनों के सम्मान का था। हमने राम मंदिर बनाया, ओआरओपी लागू किया, धारा 370 हटाई। भारत में राम राज्य आ रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi In Haryana: सोनीपत रैली में राहुल गांधी ने किसान, युवा और महिलाओं को साधा, लोगों में दिखा उत्साह

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed