कैथल में बोले रणदीप सुरजेवाला, ‘हरियाणा और यूपी में ब्राह्मणों पर हो रहा अत्याचार, ब्राह्मण नेतृत्व को योगी सरकार ने चुन-चुनकर मारा’

नरेन्द्र सहारण, कैथल : Kaithal News: हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कैथल में एक ब्राह्मण सम्मेलन में बीजेपी, विशेषकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कड़ा हमला बोला। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि बीजेपी ब्राह्मण विरोधी है और हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों का उत्पीड़न आम हो गया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के तहत उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के साथ अत्याचार की अनेक घटनाएं सामने आई हैं।
ब्राह्मणों नेतृत्व को चुन-चुनकर समाप्त किया जा रहा
सुरजेवाला ने ब्राह्मण नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा, पूरे यूपी में ब्राह्मणों नेतृत्व को चुन-चुनकर समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वह ब्राह्मणों की आवाज को दबा रही है और हर जिले में उनकी दुर्दशा की कहानियां हैं। यूपी में बीजेपी के ब्राह्मण नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या हुआ पूरे यूपी के ब्राह्मण नेतृत्व को? कहां है बीजेपी का यूपी का ब्राह्मण नेतृत्व? एक-एक व्यक्ति से जाकर पूछ लीजिए। वहां हर व्यक्ति को चुन-चुनकर बीजेपी के लोगों ने नकारा है। उनके नेतृत्व को समाप्त किया है।
भाजपा की सच्चाई ये है कि
कोई ऐसा सगा नही
जिसे बीजेपी ने ठगा नही।हरियाणा में तो ब्राह्मण समाज पर अत्याचार तो हुए ही, हमारे पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में ब्राह्मणों का उत्पीड़न हर जिले के दास्तां है। pic.twitter.com/gfJy6J9RGT
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 29, 2024
भगवा रंग पवित्रता का प्रतीक
योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए सुरजेवाला ने कहा, “केवल भगवा पहनने से कोई सच्चा नहीं होता। यदि आपका आचरण न्याय और सच्चाई का है, तभी आप इस रंग को धारण कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भगवा रंग पवित्रता का प्रतीक है और इसे किसी एक पार्टी से नहीं जोड़ा जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि मेरा कुर्ता-पायजामा जरूर सफेद है लेकिन मेरे आचरण के गवाह आप लोग हैं।
भगवा सिर्फ बीजेपी का नहीं
सुरजेवाला ने कहा कि भगवा रंग पवित्रता का प्रतीक है और यह किसी एक पार्टी का नहीं है, इसलिए महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जब पहली बार हिंदुस्तान में कांग्रेस का झंडा फहराया था, तो उसका ऊपर वाला रंग भगवा था क्योंकि ये कुर्बानी और न्याय का प्रतीक है। ये धर्मांधता और टकराव का प्रतीक भी नहीं हो सकता।
गिरिराज सिंह ने किया पलटवार
इस बीच, बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सुरजेवाला के आरोपों का जोरदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और सुरजेवाला बताएं जब मुसलमानों के लिए प्राण देने की बात आती है, तो ब्राह्मणों की याद क्यों आ रही है? यह सब वोट के लिए है और ये लोग अपने चेहरे को बदलने में संकोच नहीं करते।” यह राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन