Sirsa Loksabha Seat : 26 साल बाद फिर से सैलजा की सिरसा संसदीय सीट पर हुई वापसी, अशोक तंवर से होगी कांटे की टक्कर

सिरसा से भाजपा ने डा. अशोक तंवर और कांग्रेस ने कुमारी सैलजा को टिकट दिया है।

नरेन्द्र सहारण, सिरसा। Sirsa Loksabha Seat : सिरसा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा की 26 साल बाद वापसी हुई है। उन्हें कांग्रेस ने इस बार लोकसभा चुनाव में सिरसा से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। गुरुवार देर रात को आई कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची से पहले कयास लगाया जा रहा था कि सिरसा से कुमारी सैलजा चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं भाजपा ने सिरसा सीट से डा. अशोक तंवर को टिकट दिया है। ऐसे में सिरसा लोकसभा में चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। खास बात यह है कि दोनों ही प्रत्याशी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और दोनों ने ही अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस से की थी। 26 साल बाद सैलजा की फिर से सिरसा में वापसी हो गई है।

सिरसा के बाद अंबाला के लिए कर लिया था रूख

 

आपको बता दें कि कुमारी सैलजा इससे पहले 2 बार सिरसा संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं। साल 1991 में पहली बार सिरसा से चुनाव लड़कर सैलजा ने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद 1996 में भी यहां लोकसभा का चुनाव जीतीं। साल 1998 में हुए संसदीय चुनाव में डॉ. सुशील इंदौरा से पराजित होने के बाद सैलजा ने अंबाला का रुख कर लिया था।

अशोक तंवर का चुनावी सफर

 

वहीं सिरसा से भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर ने 2009 के लोकसभा चुनाव सिरसा लोकसभा से चुनाव लड़ा था और यह सीट उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी INLD के डा. सीता राम को 35499 मतों के अंतर से हरा कर जीती थी। 2014 में डा. अशोक तंवर इस सीट पर इनेलो के चरणजीत सिंह रोड़ी से हार गए थे। 2019 में उनको भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने हराया था।

पिता रह चुके है सिरसा से 4 बार सांसद

 

कुमारी सैलजा के पिता चौधरी दलबीर सिंह दिग्गज राजनीतिक रहे हैं। वे चार बार सिरसा से सांसद रह चुके हैं। 1966 को हरियाणा के गठन के बाद 1967 में हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार वह सिरसा लोकसभा से सांसद बने थे। इसके बाद 1971, 1980 और 1984 में भी सांसद बने।

चारों प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार हो चुके घोषित

 

सिरसा संसदीय क्षेत्र से चारों प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। भाजपा से डॉ.अशोक तंवर, कांग्रेस से कुमारी सैलजा के अलावा जजपा से रमेश खटक और इनेलो से संदीप लोट उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।

सैजला ने किया सहृदय आभार व्यक्त

एक्स पर पोस्ट डाल कुमारी सैलजा ने कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे लोकसभा चुनाव में सिरसा से प्रत्याशी चुनने के लिए ह्रदय से आभार। सिरसा की जनता जनार्दन को मैं यकीन दिलाती हूं कि आप सभी के हक की आवाज को बुलंद रखूंगी।

सिरसा में कब कौन बना सांसद

चौधरी दलबीर सिंह- 1967, 1971, 1980 और 1984
चांदराम- 1977
हेतराम- 1988 और 1989
कुमारी सैलजा – 1991 और 1996
सुशील इंदौरा- 1998 और 1999
आत्मा सिंह गिल- 2004
अशोक तंवर- 2009
चरणजीत सिंह रोड़ी – 2014
सुनीता दुग्गल 2019

 

Tag- Loksabha Election 2024, Kumari Selja, Sirsa Loksabha Seat, Dr Ashok Tanwar, Haryana Congress Candidate, Haryana Congress

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed