Sonakshi Zaheer Wedding: होने वाले दामाद जहीर इकबाल को शत्रुघ्न सिन्हा ने लगाया गले, अफवाहों को किया खारिज

मुबंई, बीएनएम न्यूज। Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी करने वाले हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों की शादी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले यह अफवाहें थीं कि शादी को लेकर सोनाक्षी के पिता, अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा सोनाक्षी से नाराज हैं और वो शादी में शामिल नहीं होंगे, मगर उन्होंने इन अफवाहों पर विराम लगाने के बाद होने वाले दामाद जहीर इकबाल को गले लगाया। दोनों को पहली बार गुरुवार शाम को एक साथ में देखा गया। इस दौरान उन्होंने पैपराजी के सामने तस्वीरें भी खिंचवाईं।

Latest and Breaking News on NDTV

अटकलों पर लगा पूर्ण विराम

इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा के अलावा उनके माता-पिता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा भी जहीर के घर पर नजर आए। बाद में उन्हें आधी रात के आसपास जहीर इकबाल के घर से निकलते हुए भी देखा गया। अफवाहें थीं कि सोनाक्षी का परिवार जहीर के साथ अचानक शादी को लेकर नाराज है। हालांकि, इन तस्वीरों और वीडियो ने इन सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

शादी की खबरों के बीच नजर आई सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा भी शादी की खबरों के बीच पहली बार नजर आईं। वह कार से उतरीं और अपार्टमेंट की बिल्डिंग के अंदर चली गईं। उन्होंने बाहर खड़े पैपराजी से एक शब्द भी नहीं कहा। सोनाक्षी सिन्हा इस दौरान पैपराजी को इग्नोर करती हुई दिखाई दीं। इस दौरान वह सफेद कलर के आउटफिट में काफी खूबसूरत नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मास्क से चेहरा कवर किया हुआ था।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘खामोश’ भी कहा

शत्रुघ्न और जहीर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोनाक्षी के फैंस इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। शत्रुघ्न और जहीर दोनों ने पैपराजी के सामने गले मिलकर पोज दिया। शत्रुघ्न इस दौरान बेहद खुश नजर आए और पैपराजी के अनुरोध पर उन्होंने ‘खामोश’ भी कहा।

Latest and Breaking News on NDTV

साथी चुनने का पूरा अधिकार

इससे पहले शत्रुघ्न ने शादी में शामिल होने को लेकर पुष्टि की। उन्होंने कहा था कि मैं निश्चित रूप से शादी में मौजूद रहूंगा। मुझे क्यों नहीं होना चाहिए और क्यों नहीं रहूंगा? उनकी खुशी मेरी खुशी है और मैं भी उनकी खुशी का हकदार हूं। उन्हें अपना साथी चुनने और अपनी शादी की अन्य चीजें चुनने का पूरा अधिकार है। मैं न केवल उनकी ताकत के रूप में बल्कि उनके असली कवच के रूप में भी यहां हूं।’

उन्होंने कहा कि मुझे बताओ, यह किसकी जिंदगी है? यह इकलौती बेटी सोनाक्षी की जिंदगी है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है और मैं उससे बेहद प्यार करता हूं। वह मुझे अपनी ताकत का स्तंभ कहती है। अभिनेता ने कहा कि यह तथ्य कि मैं अभी भी मुंबई में हूं, यह बताता है कि मैं यहां न केवल उनकी ताकत के स्तंभ के रूप में हूं, बल्कि उनके असली कवच ​​(कवच) के रूप में भी हूं। सोनाक्षी और जहीर को एक साथ जीवन जीना है। उन्हें साथ में देखना बहुत अच्छा लगता है।

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed