Sonipat News: कांग्रेसी मेयर निखिल मदान भाजपा में शामिल, बताया क्यों हुए शामिल

नरेन्द्र सहारण, सोनीपत : Sonipat News: नगर निगम के मेयर निखिल मदान ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की ने मेयर निखिल मदान को भाजपा में शामिल करवाया। मेयर निखिल मदान ने दिसंबर, 2020 में हुए मेयर चुनाव में 72118 वोट प्राप्त कर भाजपा नेता ललित बतरा को 13817 वोटों से हराया था। दिन में ही निखिल मदान ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

सोनीपत के विकास कार्यों में तेजी आएगी

केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी आवास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ काम कर रही है। भाजपा सरकार की कार्यशैली से प्रभावित होकर मेयर निखिल मदान ने भाजपा का दामन थामा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मेयर निखिल मदान सोनीपत के विकास को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं, उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से निश्चित तौर पर सोनीपत के विकास कार्यों में तेजी आएगी। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि उन्होंने मेयर निखिल मदान की कार्यशैली को नजदीक से देखा है, मेयर निखिल मदान हमेशा जनता के बीच रहते हैं और उनका एकमात्र लक्ष्य सोनीपत का विकास करना है। उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Haryana Politics: भूपेंद्र हुड्‌डा को बड़ा झटका, सोनीपत के मेयर निखिल मदान बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

देश हित के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए

मेयर निखिल मदान ने कहा कि वे केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किए गए देश हित के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। सोनीपत का विकास उनके लिए शुरू से ही सर्वोपरि है, इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। शहर के विकास के लिए सरकार से बेहतर तालमेल होना आवश्यक है, इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौक़े पर मुख्यमंत्री के पब्लिसिटी एडवाइज़र तरुण भंडारी, जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, पार्षद हरि प्रकाश सैनी, सुरेंद्र मदान, मुकेश सैनी, मुनीराम ठोलेदार, पुनीत राई, लक्ष्मी नारायण तनेजा, अतुल जैन, संगीता सैनी, पार्षद प्रतिनिधि त्रिभुवन कौशिक, महेश लूथरा, संजीव वलेचा, देवेंद्र सैनी, पूर्व पार्षद प्रमोद शर्मा, मोहन सिंह मनोचा, वासुदेव सुखीजा, पूर्व पार्षद राजिंदर चांदना, कच्चे क्वार्टर मार्केट प्रधान राकेश चोपड़ा, नरेश छाबड़ा, पवन तनेजा, मोहन मदान, राजकुमार मदान, स्वामी सुरेशानंद, कुलदीप वत्स, डा. एसके भारद्वाज, अमित बतरा मौजूद रहे। इस दौरान निखिल मदान के समर्थकों ने भी भाजपा ज्वाइन की।

आफिस से हुड्डा के पोस्टर उतारे

वहीं निखिल मदान के सेक्टर-14 आफिस से सुबह से ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा के पोस्टरों को उतारने का काम शुरू हो गया था। इसके बाद यहां पर भाजपा सरकार के पोस्टर लगाए गए। वहीं उनके आवास पर भी भाजपा का झंडा लगाया गया है। उनके भाजपा में शामिल होने से सोनीपत में टिकट के दावेदारों में बेचैनी दिखाई दी।

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed