जापान में RRR की स्क्रीनिंग पर पहुंचे राजामौली, 83 साल की बुजुर्ग फैन ने दिया स्पेशल गिफ्ट

मुंबई, BNM News: राष्ट्र और भाषा की सीमाओं से परे, कुछ फिल्मकारों की कहानियां दर्शकों को इतना ज्यादा पसंद आ जाती हैं कि वह उनके फैन बन जाते हैं। हाल ही में बाहुबली फेम फिल्मकार एसएस राजामौली (S. S. Rajamouli) के साथ कुछ ऐसा ही देखा गया।

दरअसल, गत सोमवार को साल 2022 में प्रदर्शित फिल्म आरआरआर (RRR) की जापान की राजधानी टोक्यो में विशेष स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान स्वयं एसएस राजामौली पत्नी रमा राजामौली के साथ दर्शकों के साथ बैठकर अपनी फिल्म देखी। इस स्क्रीनिंग के बाद राजामौली दर्शकों से मिले और उनसे बातें भी की। इस दौरान उनकी फिल्म जापान की एक 83 वर्षीय महिला दर्शक को इतनी ज्यादा पसंद आ गई कि उसने राजामौली को उपहार में 1000 ओरिगामी क्रेन (कागज से बने पक्षी) दे दिया। राजामौली इससे इतने खुश हुए कि उन्होंने उस महिला और उससे मिले उपहार के साथ तस्वीरें एक्स पर साझा की।

राजामौली ने जापान से कुछ फोटोज शेयर करते हुए यह ट्वीट किया है।

 

इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘जापान में वे ओरिगामी क्रेन बनाते हैं और अपने प्रियजनों को अच्छी किस्मत और सेहत के लिए उपहार में देते हैं। इस 83 वर्षीय महिला ने हमें आशीर्वाद देने के लिए 1000 ओरिगामी क्रेन बनाया क्योंकि आरआरआर (RRR) ने उन्हें खुश कर दिया। उन्होंने सिर्फ गिफ्ट भेज दिया और बाहर ठंड में इतजार कर रही थी। यह अमूल्य है।’

जापान में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान वीडियो बनाते राजामौली।

अक्टूबर 2022 में जापान में प्रदर्शित की गई थी आरआरआर

आपको बता दें कि वैश्विक स्तर पर 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली आरआरआर (RRR) अक्टूबर 2022 में जापान में भी प्रदर्शित की गई थी, तब भी राजामौली फिल्म के कलाकारों के साथ जापान गए थे। हालांकि उस दौरान कोराना महामारी के प्रतिबंधों के कारण वह लोगों से मिल और बात नहीं कर पाए थे।

इस स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान राजामौली ने कई जापानी फैंस से मुलाकात की।

ऑफिशियल पेज ने भी शेयर किया राजामौली का वीडियो

 

फिल्म आरआरआर (RRR) के ऑफिशियल पेज ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें निर्देशक राजामौली थिएटर्स में वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए फिल्म की टीम ने लिखा कि ओरिजिनल थिएटर रिलीज को 752 दिन और जापान में इस फिल्म का रिलीज हुए 513 दिन हो चुके हैं। अभी भी हम 6000 किलोमीटर दूर हमारे होमटाउन हैदराबाद से लोगों का फिल्म के प्रति प्यार बरसता देख सकते हैं। लव यू ऑडियंस।’

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed