मोबाइल छीने जाने से नाराज किशोर ने मां-बाप, बहन को मारी गोली, तीन दिन रहा शवों के साथ

साओ पाउलो , एजेंसी: मोबाइल की लत किस हद तक किसी के दिमाग पर हावी हो सकता है जो कि वह हत्या करने से भी नहीं कतराता। ऐसा ही एक मामला ब्राजील में सामने आया है, जिसमें मोबाइल फोन छीन लिए जाने से परेशान बालक ने अपने माता-पिता और बहन को गोली मार दी। साओ पाउलो में तिहरा हत्याकांड ने सोमवार को तहलका मचा दिया था। स्थानीय सुरक्षा मंत्रालय ने इसका खुलासा किया।

आरोपी गोद लिया हुआ दत्तक पुत्र था

जांच प्रमुख रॉबर्टो अफोंसो ने बताया कि नगर पुलिसकर्मी और उनकी पत्नी ने एक लड़के को गोद लिया था। एक दिन उसका मां-बाप से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसका फोन छीन लिया गया। इस बात से नाराज लड़के ने पिता की सर्विस बंदूक उठा ली और 57 वर्षीय पिता को पीठ पर गोली मार दी।

बहन के चेहरे पर मारी गोली

इसके बाद वह ऊपर कमरे में गया जहां उसकी बहन थी, उसने 16 वर्षीय अपनी बहन को चेहरे पर गोली मारी। उस वक्त घर पर मां नहीं थी। जब कुछ घंटे बाद मां घर पहुंची तो उसने मां की भी गोली मारकर हत्या कर दी।

तीन दिन तक शवों के साथ था आरोपी

यह घटना शुक्रवार की है, शुक्रवार से सोमवार तक लड़का मां-बाप और बहन के शव के साथ घर रहा। इस बीच पर सामान्य जिंदगी जी रहा था, वह जिम भी गया, बेकरी भी गया। शनिवार को किसी बात से नाराज होकर उसने मां के शव पर चाकू से वार भी किया। सोमवार को लड़के ने खुद इसकी जानकारी पुलिस को दी और अपना गुनाह कुबूल किया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

वयस्कों की तरह उस पर नहीं चलाया जा सकता मुकदमा

बता दें कि नाबालिग आरोपियों को ब्राजील में विशेष कानून के तहत संरक्षण मिल जाता है। वयस्कों की तरह उन पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता।  हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है, पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि ये सब लड़के ने अकेले किया या कोई और भी इसमें शामिल है। क्या लड़के ने किसी से फोन पर बात की?

यह भी पढ़ेंः  हेलीकाप्टर क्रैश में ईरान के राष्ट्रपति रईसी समेत सभी सवारों की मौत, पीएम मोदी ने शोक जताया

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed