WFI Suspended: साक्षी मलिक ने ट्वीट कर जताई चिंता, WFI को सरकार ने किया सस्पेंड

नई दिल्ली, BNM News:WFI Suspended: पिछले दिनों भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI ) का अध्यक्ष चुना गया। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया था। संजय सिंह को अध्‍यक्ष चुने जाने के बाद से कई खिलाड़ियों ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक के खेल छोड़ने की घोषणा कर दी। इस दौरान साक्षी मलिक भावुक हो गईं और फूट-फूट कर रोने लगीं। उन्होंने अपने जूते उतारकर टेबल पर रख दिए और वहां से उठकर चली गईं। इस प्रेस कांफ्रेंस में उनके साथ पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट भी थीं। बाद में साक्षी मलिक के घर जाकर प्रियंका गांधी, भूपेंद्र हुडा और दीपेंद्र हुडा ने मुलाकात की थी। माना जा रहा था कि लोकसभा चुनाव से पहले यह राजनीतिक मुद्दा बन सकता है। यही कारण है कि सरकार ने यह कार्रवाई की।

साक्षी मलिक ने किया था ट्वीट

रविवार को ट्वीट कर विजेता साक्षी मलिक ने कहा कि मैंने कुश्ती छोड़ दी है, पर कल रात से परेशान हूं। वे जूनियर महिला पहलवान क्या करें जो मुझे फोन करके बता रही हैं कि दीदी इस 28 तारीख से जूनियर नेशनल होने हैं और वो नई कुश्ती फेडरेशन ने नंदनी नगर गोंडा में करवाने का फैसला लिया है। गोंडा बृजभूषण का इलाका है। अब आप सोचिए कि जूनियर महिला पहलवान किस माहौल में कुश्ती लड़ने वहां जाएंगी। क्या इस देश में नंदनी नगर के अलावा कहीं पर भी नेशनल करवाने की जगह नहीं है क्या? समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं।’ माना जाता है कि यह ट्वीट सरकार के ऊपर दबाव बनाया। सरकार की अपनी छवि की चिंता है। लोकसभा चुनाव करीब है। कुछ दिनों पहले हुए विधानसभा चुनाव में महिलाओं को भाजपा को बंपर वोट दिया था। सरकार महिलाओं के उस भरोसे को खोना नहीं चाहती है।

सरकार की कार्रवाई

हाल में चुने गए भारतीय कुश्ती संघ को खेल मंत्रालय ने रद कर दिया है। WFI अध्यक्ष संजय सिंह को खेल मंत्रालय ने निलंबित कर दिया है। मंत्रालय ने नए अध्यक्ष के सभी फैसलों पर भी रोक लगा दी है। अध्यक्ष समेत चुने गए सभी सदस्यों को निलंबित किया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा इस वर्ष के अंत से पहले नंदिनी नगर, गोंडा (UP) में अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की घोषणा के बाद केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को निलंबित किया, बृजभूषण के करीबी नए अध्यक्ष संजय सिंह के फैसले भी रद

वीरेंद्र यादव ने किया ऐलान

इसके अलावा बजरंग पुनिया ने प्रधानमंत्री के आवास के करीब कर्तव्य पथ के फुटपाथ पर पद्म श्री अवार्ड छोड़ दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे उठा लिया। इसके बाद 23 दिसंबर को वीरेंद्र सिंह यादव (गूंगा पहलवान) ने भी पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया था। वीरेंद्र सिंह को 2021 में पद्मश्री सम्मान मिला था। गूंगा पहलवान ने सोशल मीडिया X पर लिखा- मैं भी अपनी बहन और देश की बेटी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद्मश्री लौटा दूंगा। मुझे अपनी बहन साक्षी मलिक पर गर्व है। उन्होंने लिखा कि देश के सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से भी मैं अनुरोध करूंगा कि वो भी अपना निर्णय लें।

 

You may have missed