Lok Sabha Election: अमरावती से नवनीत राणा तो चित्रदुर्ग से गोविंद करजोल को टिकट भाजपा उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी

महाराष्ट्र,बीएनएम न्यूज:आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने सातवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में दो उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। इसमें महाराष्ट्र की अमरावती सीट से भाजपा ने नवनीत राणा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वे वर्तमान में इसी सीट से सांसद हैं। वहीं, कर्नाटक की चित्रदुर्ग सीट से भाजपा ने गोविंद करजोल को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने जिन दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया है, वे सुरक्षित सीटें हैं।
बता दें कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में चार निर्दलीय जीतकर संसद पहुंचे थे। इनमें से एक नवनीत राणा भी थीं। महाराष्ट्र की अमरावती सीट से निर्दलीय उतरीं नवनीत राणा 36,951 वोटों से चुनाव जीती थीं।
पांच बार विधायक रहे हैं गोविंद करजोल
गोविंद मुक्तप्पा करजोल अगस्त 2021 से मई 2023 तक कर्नाटक सरकार में प्रमुख और मध्यम सिंचाई, जल संसाधन मंत्री रह चुके हैं। वह मुधोल विधानसभा से पांच बार विधायक रहे हैं। करजोल 2018 से 2019 तक कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के उप नेता भी थे। इसके अलावा वह भाजपा के कर्नाटक प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।
पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं नवनीत
रह चुकी हैं अभिनेत्री और मॉडल
2019 में जीता था चुनाव
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन