Haryana Politics: आइएनडीआइए गठबंधन का मकसद संविधान बचाना : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

 

नरेन्द्र सहारण , गुरुग्राम: Haryana Politics: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देशभर की अलग-अलग पार्टियों ने जो इस समय गठबंधन किया है, वह बहुत ही सोच समझकर किया है। आइएनडीआइए गठबंधन का मुख्य मकसद देश का संविधान बचाना है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी फिल्म अभिनेता राज बब्बर के नामांकन के बाद गुड़गांव क्लब मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

जनसभा को पूर्व मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

उन्होंने कहा कि देश का संविधान बचेगा तभी प्रजातंत्र बचेगा। गठबंधन की पार्टियां एक साथ आकर इसी पर जोर दे रही हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि शायद भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस के न्याय पत्र को ठीक से पढ़ा नहीं है। इसलिए झूठ फैलाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने जो न्याय पत्र तैयार किया है। इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। अगर गठबंधन की सरकार आएगी तो सबसे पहले किसानों को लीगल एमएसपी दी जाएगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने न्याय पत्र को दोहराते हुए कहा कि सरकार आने पर युवाओं को नौकरी और महिलाओं का पूरा सम्मान रखा जाएगा। यह चुनाव केवल लोकसभा का नहीं है, हरियाणा का भी है। तीन महीने बाद ही यहां विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए सभी अभी से ही जुट जाएं।

नौजवान, श्रमिक और किसान सड़कों पर प्रदर्शन के लिए मजबूर

 

कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस हर जाति धर्म को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि न वो भारी हैं और न ही बाहरी। भाजपा सरकार में गुरुग्राम को उसको अधिकार नहीं मिला। आज भी चार बार के सांसद और भाजपा प्रत्याशी को इस बात से तकलीफ नहीं है कि गुरुग्राम में विकास नहीं हुआ। नौजवान, बुजुर्ग, श्रमिक और किसान सड़कों पर प्रदर्शन के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि भारत उनका देश है। वह पाकिस्तान तो नहीं गए। गुरुग्राम की जनता के बीच में ही आए हैं। वह भारत में किसी भी जगह पर जाकर लोगों की आवाज बन सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि आज देश का प्रजातंत्र खतरे में है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि हिंदुस्तान अनेकता में एकता का देश है। नरेन्द्र मोदी, जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी समेत कई भाजपा नेता भी दूसरे राज्य में जाकर चुनाव लड़ते हैं, तो उनके लिए बाहरी शब्द का इस्तेमाल क्यों नहीं होता।

भाजपा सांसद ने गुरुग्राम के विकास के लिए क्या किया

 

पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया ने कहा की गुरुग्राम के मान सम्मान के लिए, विकास के लिए और मिलेनियम सिटी के नाम के लिए यहां की जनता को वोट करना है। कांग्रेस प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि 20 साल से यहां की जनता एक ही सांसद को देख रही है। लेकिन वह पूछना चाहते हैं कि भाजपा सांसद ने गुरुग्राम के विकास के लिए क्या किया है। भाजपा सांसद की नाकामियां गिनाते हुए सुबह से शाम हो जाएगी। सभा में विधानसभा के उपनेता व पूर्व मंत्री आफताब अहमद, कांग्रेस नेता वीरेंद्र यादव, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वर्धन यादव, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निशित कटारिया, अमित भारद्वाज एवं डा. मुकेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: Gurgaon Loksabha Seat: गुड़गांव लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने खेला दांव, इस वजह से राजबब्बर को उतारा मैदान में

इसे भी पढ़ें: Loksabha Election 2024: कांग्रेस ने आनंद शर्मा को कांगड़ा तो राजबब्बर को गुड़गांव से बनाया उम्मीदवार

इसे भी पढ़ें: गुड़गांव में नामांकन शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी का इंतजार, सामने आया नया नाम

इसे भी पढ़ें:  Gurugram Loksabha Seat: कैप्टन अजय यादव ने गुरुग्राम से चुनाव लड़ने की राज बब्बर की दावेदारी पर उठाए सवाल, पूछी यह बात

 

Tag- Loksabha Election 2024, Haryana Politics, Gurgaon Loksabha Seat, Raj Babbar, Bhupendra Singh Hoodंंंa

 

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed