Haryana Politics: पूर्व सीएम मनोहर लाल का कांग्रेस पर तंज: कहा- अपनों को संभाल कर रखें, निर्दलीय विधायकों का हम क्या कर सकते हैं

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़ : Haryana Politics: लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा की राजनीति में काफी बदलाव आया है। राज्य सरकार को समर्थन दे रहे तीन निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन देने पर एलान किया है। इस पर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार को काई खतरा नहीं है। ये चुनावी माहौल है, कौन किधर जाता है, किधर से आता है, इसका कोई खास अंतर पड़ने वाला नहीं है। वे निर्दलीय हैं। हम क्या कर सकते हैं। ये (कांग्रेस) अपनों को संभाल कर रखें। जिस दिन हिसाब खुल गया उस दिन इनको समझ में आएगा कि हमारे संपर्क में कितने हैं। अगर अविश्वास प्रस्ताव भी लाएंगे तो वे (कांग्रेस) ही गिरेंगे। उनके और बाकी दलों के कितने लोग हमारे साथ खड़े होंगे, ये उन्हें नहीं पता हमें पता है।

3 निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस लिया

आपको बता दें कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बीच 3 निर्दलीय विधायकों ने CM नायब सैनी की अगुआई वाली BJP सरकार से समर्थन वापस ले लिया। इनमें पुंडरी से विधायक रणधीर गोलन, नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर और चरखी दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान शामिल हैं। मार्च महीने में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के बाद भाजपा ने इन निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई थी। इन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की मौजूदगी में कांग्रेस का समर्थन कर दिया।

सीएम सैनी बोले- सरकार अल्पमत में नहीं, कांग्रेस की इच्छा पूरी नहीं होगी

सीएम नायब सिंह सैनी का कहना है कि कांग्रेस की इच्छा सरकार बनाने की रहती है। हरियाणा में सरकार को कोई खतरा नहीं है। सरकार अल्पमत में नहीं है। पूरे देश ने कांग्रेस का इतिहास देखा है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के नेता अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए कोशिश करती है। सरकार बड़ी मजबूती से काम कर रही है। सरकार को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। कांग्रेस की इच्छा को प्रदेश के लोग पूरी करने वाले नहीं है।

वहीं, चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व सीएम मनोहर लाल ने करनाल में किसानों से बातचीत करके उनका हाल जाना। इस दौरान खेतों में महिलाएं भी मौजूद थी। पूर्व सीएम ने उनसे भी बातचीत कर खेती के बारे में जाना।

 

इसे भी पढ़ें: Haryana Politics: अल्पमत में आई हरियाणा की नायब सरकार, जानें क्यों नहीं है फिलहाल संकट

इसे भी पढ़ें: Haryana Politics: हरियाणा में नायब सैनी की सरकार पर संकट, सरकार बनाने में मदद करने वाले 3 निर्दलीय विधायक कांग्रेस को समर्थन देंगे

Tag- Haryana Politics, Haryana Government, Manohar Lal, Haryana Congress, Nayab Singh Saini

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed