Haryana Weather Update : हरियाणा में अगले 3 घंटे में कई जिलों में ओलावृष्टि और आंधी, IMD ने जारी किया येलो-ऑरेंज अलर्ट

हरियाणा के कई जिलों में बादल छाने, गर्जना और ओलावृष्टि की संभावना है।

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़ : Haryana Weather Update : हरियाणा में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को अगले 3 घंटे के दौरान हरियाणा के कई जिलों में आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। रोहतक से लेकर झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी व गुरुग्राम तक मौसम खराब रहेगा। इन जिलों में कुछेक क्षेत्रों में आसमान में बादल छाएंगे। 50 से 60 KM की रफ्तार से हवा चलेगी और आसमानी बिजली के साथ ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए ओरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। इस कारण किसानों की फसल को नुकसान हो सकता है।

इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD चंडीगढ़ की ओर से बुधवार दोपहर 2 बजे बताया गया कि हरियाणा के कुछ इलाकों में मौसम खराब हो गया है। शाम को 5 बजे तक यहां मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवाएं, आंधी (50-60 KMPH) के साथ ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने नांगल चौधरी, अटेली, महेंद्रगढ़, नारनौल, कनीना, भादरा, चरखी दादरी, बावल, रेवाड़ी, कोसली, मातनहेल, झज्जर में अगले तीन घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी

इसी प्रकार गुरुग्राम, बहादुरगढ़, लोहारू, चरखी दादरी, भिवानी, बावल, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बेरी खास, सांपला, रोहतक, में 30 से 40 KMPH की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अधिकतम पारा 43 डिग्री के पार

हरियाणा के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को दिन में सिरसा का तापमान बढ़ कर 43.8 डिग्री रहा। यहां पर झुलसा देने वाली गर्मी पड़ी है। 12 विभिन्न सेंटरों पर पारा 41 डिग्री से ज्यादा रहा। हिसार के बालसमंद में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री रहा। बुधवार को भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। हालांकि कुछ क्षेत्रों मे बादल छाए हैं, लेकिन इससे गर्मी पर असर नहीं पड़ रहा।

 

Tag- Haryana Weather Update, Haryana Rain, Hail and thunderstorm in Haryana, IMD News, yellow alert, orange alert

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed