Jaunpur Lok Sabha Election: पीएम मोदी की कल जौनपुर में रैली, रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटे भाजपाई
Bharat New Media 15 May 2024
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जौनपुर रैली कल (फाइल फोटो)
जौनपुर, बीएनएम न्यूजः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 मई को जौनपुर, आजमगढ़ और भदोही से पूर्वांचल की 13 लोकसभा सीटों का समीकरण साधेंगे। तीनों जिलों में प्रधानमंत्री की रैली होगी। इन सीटों पर छठवें और सातवें चरण में चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय होने के बाद स्थानीय स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं।
टीडी कॉलेज में होगी रैली, चार सीटों के मतदाताओं को साधेंगे
टीडी कालेज में लगाया जा रहा जर्मन हैंगर टेंट
मोदी के साथ मंच पर लगाई जाएंगी 40 कुर्सियां
चलो चलें जौनपुर टी०डी० कॉलेज#ModiSangJaunpur #Modi_ki_kripa #JaunpurWelcomeModiji #tdcollege pic.twitter.com/M4JnJBcCOi
— Kripashankar Singh (@kripasofficial) May 14, 2024
जौनपुर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक
पीएम मोदी की सभा को लेकर यातायात विभाग ने रुट डायवर्जन लागू किया है। यह रूट डायवर्जन शहर में सुबह आठ बजे से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा। इस दौरान बड़े वाहनों के प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला ने बताया कि प्रयागराज और प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाली गाड़ियों को पकड़ी तिराहे पर भाजपा कार्यालय से हाईवे पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन आजमगढ़ व शाहगंज की तरफ जाएंगे। इनको बक्सा हाईवे से नीचे अलीगंज बाजार पर ही कार्यक्रम की समाप्ति तक रोक दिया जाएगा। शाहगंज की ओर से आने वाले बड़े वाहन व छोटे वाहनों को कोइरीडिहा तिराहे से डायवर्ट कर दिया जाएगा। आजमगढ़ रोड से आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को पूर्ण रूप से प्रसाद कॉलेज से केराकत की ओर मोड़ दिया जाएगा।
भदोही की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को मड़ियाहूं से जलालपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। बनारस की तरफ से आने वाले वाहनों को हौज से नीचे शहर की तरफ कार्यक्रम की समाप्ति तक रोक दिया जाएगा।
रैली में आने वालों के लिए यहां होगी पार्किंग की व्यवस्था
रैली के लिए आजमगढ़ व शाहगंज रोड से आने वाली बसें होटल के निकट बड़े ग्राउंड पर रोकी जाएंगी। बदलापुर रोड से रैली में आने वाली बसें कुमार पेट्रोल पंप की ओर मछली शहर पड़ाव रोड पर खड़ी होंगी। मछली शहर की ओर से आने वाली बसें सीहीपुर क्रॉसिंग से पहले रोड की बाई पट्टी पर सिलसिले वार खड़ी होगी।
मड़ियाहूं रोड से रैली में शामिल होने वाली सभी बसें सिटी स्टेशन फ्लाईओवर से पहले रोड की बाईं ओर सिलसिलेवार खड़ी की जाएंगी। वाराणसी रोड से रैली में शामिल होने वाली बसें मातापुर क्रॉसिंग पार करके जालान मोड़ से अंबेडकर तिराहा तक सिलसिलेवार खड़ी की जाएंगी।
रैली में शामिल होने के लिए आने वाले चार पहिया (छोटे वाहन) कार्यक्रम स्थल के निकट बीआरपी काॅलेज ग्राउंड, प्राइवेट बस अड्डा ग्राउंड, कमला अस्पताल ग्राउंड, सिद्धार्थ उपवन के लाॅन, आदर्श डायग्नोसिस के बगल में बने ग्राउंड में खड़े कराए जाएंगे।
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन
