Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस और आप का गठबंधन टूटा, आप ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

आप के हरियाणा प्रमुख सुशील गुप्ता

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़। Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन पर टूट गया है। आम आदमी पार्टी (आप)ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। आपको बता दें कि सोमवार सुबह आप के हरियाणा प्रमुख सुशील गुप्ता ने साफ किया कि अगर आज गठबंधन पर फैसला नहीं हुआ तो शाम तक हम 90 सीटों के लिए सूची जारी कर देंगे।

रोहतक से बिजेंद्र हुड्डा, कलायत से अनुराग ढांडा, पूंडरी से नरेंद्र शर्मा, नारायणगढ़ से गुरपाल सिंह, बहादुरगढ़ से कुलदीप चिकारा, महेंद्रगढ़ से मनीष यादव आप पार्टी के उम्मीदवार होंगे। घरौंडा से जयपाल शर्मा, असंध से अमनदीप जुंडला को टिकट मिला है। उचाना कलां से पवन फौजी, समालखा से बिट्टू पहलवान और डबवाली से कुलदीप गदराना को टिकट दिया गया है। रानिया से हैप्पी रानिया, भिवानी से इंदू शर्मा, महम से विकास नेहरा, बादली से रणबीर गुलिया और बेरी से सोनू अहलावत शेरिया को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसके अलावा नारनौल से रविंद्र मटरू, बादशाहपुर से बीर सिंह सरपंच, सोहना से धर्मेंद्र खटाना और बल्लभगढ़ से रविंदर फौजदार को टिकट दिया गया है।

Image

जल्द दूसरी सूची जारी होगी

 

सूची जारी होने के बाद आप हरियाणा के प्रमुख सुशील गुप्ता का कहना है कि हमने पहली सूची जारी कर दी है और जल्द ही आपको दूसरी सूची मिल जाएगी। अब चुनाव के लिए बहुत कम समय बचा है। हमने ईमानदारी से (गठबंधन के लिए) इंतजार किया क्योंकि हर विधानसभा में संगठन मजबूत है और वह मजबूत संगठन चाहता था कि हम चुनाव लड़ें। हमने अपना धैर्य दिखाया है और उसके बाद हमने अपनी सूची जारी की… हम इंडिया गठबंधन के भागीदार थे। हम राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन के भागीदार हैं। उन्होंने कहा कि अब नामांकन के लिए सिर्फ 3 दिन बचे हैं, इसलिए 3 दिन के अंदर सभी प्रत्याशियों की लाइन लगनी है, जिसके लिए स्क्रूटनी चल रही है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी एक अच्छा और मजबूत विकल्प है। मैं आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में नहीं पड़ना चाहता। हम हरियाणा की व्यवस्था बदलने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

संजय सिंह बोले-हम पूरी तरह तैयार

वहीं आप सांसद संजय सिंह ने भी कहा कि संदीप पाठक और सुशील गुप्ता ने साफ कर दिया है कि हम पूरी तरह से तैयार हैं और हमने अपनी सीटों की घोषणा या चुनाव लड़ने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जैसे ही पार्टी संगठन और राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल से अनुमति मिलेगी, हम चुनाव लड़ेंगे। आप एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी है, हरियाणा में हमारा संगठन मजबूत है…नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर है। हमारे पास पर्याप्त समय नहीं है।

Image

12 सितंबर है नामांकन की अंतिम तारीख

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 12 सितंबर नामांकन की अंतिम तारीख है। इससे पहले आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को लेकर वार्ता कर रही थी। गुप्ता ने कहा कि हम सभी 90 सीटों के लिए तैयारी कर रहे हैं।

दीपक बाबरिया की बिगड़ी तबीयत

हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप के साथ सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस की ओर से पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया बातचीत कर रहे थे, लेकिन सोमवार सुबह तड़के तबीयत बिगड़ जाने के बाद वह घर में आराम कर रहे हैं। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती होना पड़ा। इस दौरान डॉक्टरों ने भी सलाह दी है कि वह कोई भी शारीरिक गतिविधि न करें । ऐसे में आज आप के साथ कांग्रेस की कोई मीटिंग नहीं हो पाई।

हुड्‌डा-सुरजेवाला कर रहे थे विरोध

कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी के गठबंधन को लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला शुरू से विरोध कर रहे थे। दोनों नेताओं का कहना था कि हरियाणा में इस समय कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। बीजेपी को हराने के लिए हमें हर सीट पर मजबूत प्रत्याशी लड़ाने की जरूरत है, जिसके बाद राहुल गांधी ने गठबंधन के फैसले पर एक कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने भी रिपोर्ट में गठबंधन नहीं करने करने की सलाह दी थी।

यह भी पढ़ें: Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस-आप में समझौता; 5 सीटों पर लड़ेगी AAP, ये होंगे उम्मीदवार

चल रहा था बैठकों का दाैर

 

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस आप को छह विधानसभा सीटें देने पर सहमत हो गई है। इसके अलावा कांग्रेस ने सपा को भी दो सीटें दी हैं। शनिवार के बाद रविवार को भी हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया और आप नेता राघव चड्ढा के बीच बैठक हुई थी। सूत्रों का दावा है कि आप दस सीटें मांग रही थी, लेकिन कांग्रेस ने उनको इतनी सीटें देने से साफ इन्कार दिया था। कांग्रेस ने छह सीटों का ऑफर किया, जिस पर आप ने सहमति जताई थी। सूत्रों के अनुसार पंजाब के साथ लगी पिहोवा, कलायत, जींद और एनसीआर में गुरुग्राम, ओल्ड फरीदाबाद और पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट आप को देने पर सहमति बनी थी।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को भी दो सीटें हैं। एनसीआर में शामिल हथीन और सोहना विधानसभा सीटें सपा के खाते में जा सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें: Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में सीटों के बंटवारे को लेकर फंसा पेच

यह भी पढ़ें: Haryana Election 2024 : हरियाणा में आप के अलावा इन दलों के साथ गठबंधन कर सकती है कांग्रेस

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed