धीरेंद्र शास्त्री पर आप सांसद की टिप्पणी से संत समाज में उबाल

कुरुक्षेत्र,बीएनएम न्यूज: बाबा बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य और कुरुक्षेत्र से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी डा. सुशील गुप्ता की टिप्पणी को लेकर संत समाज भड़क उठा है। गुरुवार को 20 संतों ने पत्रकारवार्ता कर कहा कि सुशील गुप्ता तत्काल माफी मांगें, अन्यथा सड़क पर उतर कर उनका विरोध किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र में गत मंगलवार को समाप्त हुई कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने एक प्रसंग में कहा था कि कुरुक्षेत्र की जय हो, मां भद्रकाली की जय और हरियाणा के पागलों की जय हो। इस पर सुशील गुप्ता ने टिप्पणी की थी कि हरियाणा के लोग पागल नहीं हैं, धीरेंद्र शास्त्री और उनके पिता पागल हैं। इसका वीडियो प्रसारित होने पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया आई। सरस्वती विकास बोर्ड के चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमच ने कहा कि सुशील गुप्ता का सोच छोटा है। वह धीरेंद्र शास्त्री की भावनाओं को समझ नहीं पाए।

सुशील गुप्ता ने बाबा बागेश्वर और उनके पिता पर अभद्र टिप्पणी कर दी

गुरुवार को दशनामी संप्रदाय निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी शाश्वतानंद ने पत्रकारवार्ता में कहा कि बाबा बागेश्वर जब पागल बोलते हैं तो अर्थ है सच को पाना। इस भावना को एक सनातनी ही समझ सकता है। जैसे सबरी और मीरा ने समझा था। सुशील गुप्ता ने इस भावार्थ को समझे बिना न सिर्फ बाबा बागेश्वर, बल्कि उनके पिता पर भी अभद्र टिप्पणी कर दी है। यह उनकी ही नहीं, बल्कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की भी मानसिकता है। उनकी टिप्पणी सनातन धर्म का अपमान है। करनाल में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि संत समाज को सही दिशा देते हैं। उनका अपमान करने वाले के लिए देश में जगह नहीं है।

सुशील गुप्ता अपनी बात पर अड़े

सुशील गुप्ता ने कहा कि उन्होंने कोई गलत टिप्पणी नहीं की है। कोई हरियाणा और कुरुक्षेत्र के लोगों को पागल कहे, यह बर्दाश्त नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री ने जिस तरह से हरियाणा और कुरुक्षेत्र के लोगों को पागल कहा, वह अशोभनीय है। यह संतों की भाषा नहीं है।

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

यह भी पढ़ेंः 12 राज्यों में कमल खिलाने पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed