Chandani Singh: जौनपुर के इस अभिनेत्री से भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह कर सकते हैं तीसरी शादी

जौनपुर, बीएनएम न्यूजः भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की निजी जिंदगी फिर चर्चा में है। माना जा रहा है कि पावर स्टार पवन तीसरी शादी कर सकते हैं। 5 जनवरी 2025 को लखनऊ में पवन सिंह का भव्य तरीके से जन्मदिन मनाया गया। इसमें अभिनेत्री चांदनी हाथों में मेहंदी और लाल साड़ी पहनकर पहुंचीं।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कला और राजनीति जगत की दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। लेकिन सबकी नजरें सिर्फ चांदनी सिंह (Chandani Singh) पर रहीं। पार्टी में पवन की मां और चांदनी एक साथ ही दिख रही थीं। पवन की मां प्रतिमा सिंह ने भी बेटे के जीवन में नई शुरुआत के संकेत दिए। कहा- 2025 में हंगामा होगा।
भाजपा के डिप्टी सीएम से लेकर कई सांसद और विधायक पार्टी में शामिल हुए। भाजपा का टिकट ठुकराने वाले पवन सिंह को पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने पगड़ी पहनाई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आशीर्वाद दिया। जबकि मनोज तिवारी ने उनके लिए गीत गाए।
पवन सिंह का हाथ पकड़कर खड़ी थीं चांदनी
जन्मदिन की पार्टी में अभिनेत्री चांदनी सिंह, पवन सिंह की मां प्रतिमा सिंह के करीब दिखीं। इस दौरान के फोटो-वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनसे अटकलों को और हवा मिल रही है।
चांदनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पवन सिंह के साथ कुछ तस्वीरें और रील शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में चांदनी लाल साड़ी में हैं। वो पवन सिंह का हाथ पकड़कर खड़ी हैं। एक अन्य वीडियो में पवन सिंह चांदनी को केक खिला रहे हैं। फैंस इसे ‘स्पेशल मूमेंट’ कहकर शेयर रहे हैं।
मां के बयान से बढ़ी हलचल
पवन सिंह की मां प्रतिमा सिंह का बयान भी चर्चा में है। उन्होंने एक इंटरव्यू में नई शुरुआत के संकेत दिए। कहा- बेटे का जीवन बदल जाए..इहे आशीर्वाद बा..। 2025 में हल्ला मचेगा। हमारे बेटे को खुश रहने का पूरा हक है। अगर वह कोई नई शुरुआत करना चाहता है, तो हम उसका साथ देंगे।
पवन और चांदनी की नजदीकियां रहस्यमयी
पवन सिंह की मां के बयान को कुछ लोग ज्योति सिंह के खिलाफ आरोप मान रहे हैं। कुछ लोग इसे पवन सिंह के प्रति सहानुभूति के रूप में देख रहे हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पवन सिंह वाकई तीसरी शादी करने जा रहे हैं या अफवाहों का बाजार गर्म है। लेकिन पवन सिंह की निजी जिंदगी और चांदनी सिंह के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ी हैं।
कौन है चांदनी सिंह
चांदनी सिंह उत्तर प्रदेश में जौनपुर के थानागद्दी की रहने वाले है। भोजपुरी फिल्मों में कदम रखने से पहले चांदनी सिंह भोजपुरी के कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। चांदनी सिंह ने ‘मैं नागिन तू सपेरा’ से अपने करियर की शुरुआत की।
भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह एक मशहूर मॉडल और अभिनेत्री हैं। वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली, स्वतंत्र मेकअप आर्टिस्ट भी हैं। चांदनी सिंह ने बद्रीनाथ (2019), बंसी बिरजू और शुभ विवाह जैसी भोजपुरी फिल्म की हैं।
चांदनी सिंह ने साल 2018 के एल्बम पलंग करे चोय चोय में अपनी ऑन-स्क्रीन शुरुआत की थी। इसके बाद चांदनी सिंह की गाने में उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ हुई। साल 2018 में भोजपुरी फिल्म मैं नागिन तू सपेरा में बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत की। इससे पहले उन्हें कई अन्य प्रोजेक्ट के लिए संपर्क किया गया और साइन किया गया था।
यह भी पढ़ें- कंगना रनौत ने की प्रियंका गांधी की तारीफ, बोलीं- राहुल से काफी अलग हैं उनकी बहन
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन