Chandigarh Loksabha Seat: मनीष तिवारी की प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचीं बसपा प्रत्याशी, कांग्रेस-आप गठबंधन को बताया ठगबंधन

चंडीगढ़ में कांग्रेस और आप गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी की प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचीं बसपा प्रत्याशी डा. रितु सिंह।

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़: Chandigarh Loksabha Seat: चंडीगढ़ में कांग्रेस और आप गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी के लिए गुरुवार को उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार डा. रितु सिंह उनकी प्रेस कांफ्रेंस में डिबेट के लिए बिना बुलाए जा पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने तिवारी पर सवालों की झड़ी लगा दी, जिन्हें सुन वह भी सकपका गए। तिवारी को बहस की चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा से पहले केंद्र में दस साल तक कांग्रेस की सरकार थी। चंडीगढ़ में भी कांग्रेस के सांसद थे। उस समय कांग्रेस ने गरीब तबके के लोगों के लिए क्या किया?

कांग्रेस और आप के गठबंधन पर सवाल

 

डा. रितु सिंह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन पर सवाल उठाया। कहा कि यह ठगबंधन है। पंजाब में कांग्रेस कहती है कि उसका आम आदमी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है। और चंडीगढ़ में आते ही आप एक हो जाते हैं। इस पर तिवारी ने जवाब दिया कि यह संविधान और लोकतंत्र को बचाने का गठबंधन है। जो इस पर सवाल उठा रहे हैं वह भाजपा की बी टीम है।

देश और चंडीगढ़ के बारे में पूछा

बसपा उम्मीदवार ने तिवारी से पूछा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो देश और चंडीगढ़ के लिए क्या किया? तिवारी उन दस वर्षों की उपलब्धियां गिनवाएं। इस पर तिवारी ने कहा कि अगर वह उपलब्धियां गिनवाने लग गए तो शाम हो जाएगी। तिवारी ने कहा कि पिछले दस साल से भाजपा सत्ता में है। इसलिए जवाबदेही उनकी बनती है। रितु सिंह आरक्षण पर उनका रुख पूछा तो तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का जो स्टैंड है वही उनका स्टैंड है। संविधान में एससी और एसटी को आरक्षण सुनिश्चित किया गया है।

मायावती को दलितों का मसीहा बताया

मनीष तिवारी ने कहा कि वह बहस के लिए बसपा उम्मीदवार का स्वागत करते हैं, लेकिन वह राजनीतिक भाषण दे रही हैं। तिवारी ने कहा कि यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि वह भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन के कहने पर प्रेस कान्फ्रेंस में जबरदस्ती आईं। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जब बसपा सुप्रीमो मायावती पर सवाल उठाया तो डा. रितु सिंह भड़क गईं। उन्होंने मायावती को दलितों का मसीहा बताया।

संजय टंडन की प्रेस कांफ्रेंस में भी पहुंचीं

इसके बाद डा. रितु सिंह भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन की प्रेस कांफ्रेंस में भी पहुंचीं। लेकिन उससे पहले ही टंडन वहां से जा चुके थे। इसलिए दोनों का आमना-सामना नहीं हो सका।

कौन हैं डा. रितु सिंह

35 वर्षीय डा. रितु सिंह एक भारतीय दलित अधिकार कार्यकर्ता हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलतराम कालेज में सहायक प्रोफेसर थी। उन्होंने अपनी अनुचित बर्खास्तगी के खिलाफ कालेज के बाहर 192 दिन धरना भी दिया था। वह मूलरूप से पंजाब के अमृतसर की रहने वाली हैं। बसपा ने उन्हें इस बार चंडीगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

यह भी पढ़ें: Haryana LS Results 2024 : हरियाणा में भाजपा की आंतरिक रिपोर्ट सामने आई :​ ​​​​​​2 सीटों पर हालत खराब, 4 पर कड़ी लड़ाई

यह भी पढ़ें: Haryana Voting Analysis: पिछली बार से 5 प्रतिशत कम हुआ मतदान, जानें कैसे भाजपा को राहत तो कांग्रेस की टेंशन बढ़ी

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed