Lok Sabha Election: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज बरसठी के सरसरा गांव में करेंगे जनसभा

जौनपुर, बीएनएम न्यूजः चुनावी महासमर को धार देने शनिवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) जौनपुर जिले के बरसठी ब्लाक स्थित सरसरा (Sarsara) गांव में आ रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक दोपहर 12.40 बजे बरसठी (Barsathi) ब्लाक से सटे सरसरा माफी के बगीचे में पहुंचकर मछलीशहर सीट से भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज के पक्ष में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक यहां तकरीबन 1 घंटे के कार्यक्रम के बाद दोपहर 1.45 बजे हेलीकाप्टर से लखनऊ प्रस्तान करेंगे। उनके आने की प्रोटोकॉल जारी होने पर अधिकारी कार्यक्रम स्थल के लिए कार्य करना शुरू कर दिया है। कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार की देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
उप मुख्यमंत्री श्री @brajeshpathakup के 11 मई, 2024 के सार्वजनिक कार्यक्रम pic.twitter.com/UaVKSQKfOh
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) May 10, 2024
मछली शहर की लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज 2019 में भारत के सबसे कम अंतर से चुनाव जीतने वाले सांसद बने थे। 181 मत अधिक पाकर चुनाव जीते थे। वहीं बसपा प्रत्याशी रहे त्रिभुवन राम चुनाव हार गए थे। फिलहाल त्रिभुवन राम भाजपा में शामिल हो गए। अजगरा से फिलहाल विधायक है।
मछलीशहर लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान
मछलीशहर में में चुनाव छठे चरण में 25 मई को होगा। इस सीट पर भाजपा के बीपी सरोज, सपा की प्रिया सरोज और बसपा के कृपाशंकर सरोज के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार है। पिछले लोकसभा चुनाव में मछलीशहर में 55.70 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार यानी कि 2024 में मतदाताओं में खासा उत्साह है और वे लोकतंत्र में वोटों की ताकत दिखाने को और ज़्यादा जागरुक और तैयार हैं।
CLICK TO SUBSCRIBE OUR YOUTUBE CHANNEL
यह भी पढ़ेंः जौनपुर में नामांकन खारिज होने पर फूट-फूट कर रोया प्रत्याशी, कहा- मैं बरबाद हो गया
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन