CBSE बोर्ड एग्जाम का ग्रेडिंग सिस्टम बदला, जानिए- क्या है CGPA, कैसे होता है कैलकुलेट

नई दिल्ली, BNM News: CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन) अब 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट में परसेंटेज यानी एग्रीगेट मार्क्स जारी नहीं करेगा। इसके अलावा अगले साल से रिजल्ट के साथ डिवीजन (फर्स्ट, सेकंड या थर्ड डिवीजन) और डिस्टिंक्शन भी जारी नहीं की जाएगी। अब रिजल्ट में सिर्फ CGPA (कम्युलेटिव ग्रेड पॉइंट एवरेज) यानी ग्रेड पॉइंट्स ही मिलेंगे।

CBSE बोला- हर सब्जेक्ट में स्टूडेंट की इंडिविजुअल परफॉर्मेंस पर ध्यान देंगे

रिजल्ट से परसेंटेज हटाए जाने के फैसले पर CBSE के एग्जामिनेशन कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा कि ऐसा करने से ट्रेडिशनल ग्रेडिंग सिस्टम खत्म होगा। अब हम सभी सब्जेक्ट्स के मार्क्स को जोड़कर परसेंटेज निकालकर रिजल्ट कैलकुलेट करने की बजाय हर सब्जेक्ट में स्टूडेंट ने कैसा परफॉर्म किया है इस पर फोकस करना चाहते हैं। इसका मतलब ये है कि ओवरऑल परसेंटेज की बजाय अब हर सब्जेक्ट के लिए अलग-अलग ग्रेड दिए जाएंगे और उनके एवरेज से CGPA कैलकुलेट किया जाएगा। एक जैसे ग्रेडिंग सिस्टम होने से एडमिशन देने वाले इंस्टीट्यूट्स को आसानी होगी। किसी भी इंस्टीट्यूट को मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए परसेंटेज को किसी भी और यूनिट में बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कोई इंस्टीट्यूट चाहे तो खुद परसेंटेज कैलकुलेट कर सकता है

अगर किसी स्टूडेंट ने 5 से ज्यादा सब्जेक्ट्स लिए हों और इंस्टीट्यूट में एडमिशन प्रोसेस के लिए परसेंटेज होना जरूरी है तो स्टूडेंट के चुने गए सब्जेक्ट्स में से बेस्ट ऑफ फाइव सब्जेक्ट्स चुनकर उस ग्रेड पर एडमिशन देने की जिम्मेदारी इंस्टीट्यूट की होगी। संयम भारद्वाज ने यह भी कहा कि हमारे पास कई बार बोर्ड एग्जाम में रिजल्ट जारी करने के लिए परसेंटेज कैलकुलेट करने का क्राइटेरिया बताने और इसमें बदलाव करने की रिक्वेस्ट आ चुकी है। इसके बाद हमने ग्रेडिंग के तरीके में बदलाव करने का फैसला लिया है।

CGPA क्या है?

सीजीपीए को कम्युलेटिव ग्रेड पॉइंट एवरेज (Cumulative Grade Points Average) कहते हैं। सीजीपीए सभी विषयों में छात्र द्वारा प्राप्त ग्रेड मार्क्स का एवरेज होता है। इसमें इंटरनल टेस्ट भी शामिल होते हैं। ग्रेड पॉइंट रेंज ऑफ मार्क्स के हिसाब से दिए जाते हैं।

CBSE मार्क्स का CGPA कैसे कैलकुलेट करें?

सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट में अब ग्रेड प्वॉइंट्स दिए जाएंगे। इन सभी सब्जेक्ट्स के ग्रेड प्वॉइंट्स के टोटल को 5 (बेस्ट फाइव सब्जेक्ट) से भाग देने पर सीजीपीए निकल आएगा। उदाहरण के लिए –
विषयग्रेड पॉइंट (GP)
विषय 18
विषय 29
विषय 37
विषय 48
विषय 58
कुल GP40
CGPA40/5 = 8.0

CGPA के आधार पर कैसे होगा एडमिशन?

बोर्ड ने कहा कि अगर हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट या नौकरी के लिए एंप्लॉयर छात्रों के मार्क्स के परसेंटेज जानना चाहते हैं, तो वे स्वयं ही सीजीपीए कैलकुलेट करके उसका परसेंटेज निकाल सकते हैं। सीजीपीए कैलकुलेट करने के लिए टॉप 5 सब्जेक्ट के ग्रेड पॉइंट्स इस्तेमाल किया जाएगा।

ग्रेडिंग पॉइंट से परसेंटेज कैसे निकालें?

ग्रेड पॉइंट से परसेंटेज निकालने के लिए हर विषय में प्राप्त ग्रेड पॉइंट्स को 9.5 से गुना कर दें। इसे आप इस उदाहरण से समझ सकते हैं –
विषयग्रेड मार्क्स (जीपी)रेंज ऑफ मार्क्सपरसेंटेज
11091 – 10095%
2981 – 9085.5%
3871 – 8076%
4761 – 7066.5%
5651 – 6057%
6541 – 5047.5%

2024 में 55 दिनों तक चलेंगे CBSE बोर्ड एग्जाम

2024 में 15 फरवरी से 10वीं के एग्जाम और 17 फरवरी से 12वीं के बोर्ड एग्जाम शुरू होने हैं। 10वीं का आखिरी पेपर 21 मार्च को और 12वीं का लास्ट पेपर 10 अप्रैल को होगा। इस साल जुलाई 2023 में ही CBSE ने नोटिफिकेशन जारी कर बता दिया था कि इस साल 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम करीब 55 दिनों तक चलेंगे। एग्जाम 15 फरवरी, 2024 को शुरू होंगे और 10 अप्रैल, 2024 तक चलेंगे।

You may have missed