Gurugram News: दो महिलाओं ने की शादी: टीवी एक्ट्रेस बनीं दूल्हा, मेकअप आर्टिस्ट दुल्हन

नरेन्द्र सहारण, गुरुग्राम: Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में दो महिलाएं ने हाल ही में समलैंगिक शादी की थी, जिसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। यह शादी दो महीने पहले मदनपुरी स्थित धर्मशाला में संपन्न हुई थी, जिसमें दोनों ने हिंदू धर्म की रीति-रिवाज के साथ सात फेरे भी लिए। गुरुग्राम में रहने वाली अंजू शर्मा, जो टीवी कलाकार हैं, और मेकअप आर्टिस्ट कविता ने अपने परिवारों की स्वीकृति से इस निर्णय पर पहुंची। दोनों ने शादी के दौरान एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर मांग में सिंदूर भरा और सात फेरे भी लिए। फिलहाल दोनों शादी के बंधन में बंधकर काफी खुश हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो शेयर किया
गुरुग्राम की रहने वाली अंजू शर्मा पेशे से टीवी कलाकार हैं। उन्होंने मूलरूप से फतेहाबाद की रहने वाली मेकअप आर्टिस्ट कविता से शादी की। इस रिश्ते में अंजू शर्मा पति और कविता पत्नी है। उन्होंने बताया कि हम दोनों 4 साल तक प्रेम संबंध में रहे। फिर दोनों ने फैसला लिया कि वे शादी कर साथ जीवन बिताएंगी। शादी के बाद दो महीने हो गए हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो भी साझा कर रही हैं।
दोनों परिवारों ने स्वीकार की शादी
अंजू शर्मा बताती हैं कि उनका नाम अंजू है, लेकिन उनकी बीवी प्यार से अज्जू और शोना बोलती है। वह 4 साल से एक दूसरे के साथ संपर्क हैं। दोनों परिवार ने उन्हें स्वीकार कर लिया है। उनकी शादी में 80 लोग आए थे।
शादी की सुबह पंडित ने आने से किया मना
अंजू ने बताया कि उन्होंने पहले ही शादी संबंधी जानकारी मैरिज हॉल और डीजे वालों को दे दी थी, लेकिन शादी की सुबह पंडित के आने में देरी हो गई जिससे परेशानी हुई। इसके बाद दोस्तों ने दूसरे पंडित को बुलाया और शादी संपन्न हुई। अंजू ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटो और वीडियो साझा किया, जिसे लोगों ने व्यापक रूप से सराहा। इस अनूठी कहानी ने सोशल मीडिया मीडिया पर बहस और समर्थन में उभर रही आवाजों को एक नई दिशा दी।
शूट पर हुई दोनों की मुलाकात
अंजू ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उनका एक यूट्यूब चैनल है। यूट्यूब के शूट के लिए कविता को बतौर मेकअप आर्टिस्ट बुलाया गया था। शूट के दौरान हम दोनों में लगाव हो गया। जब वह शूट के बाद कविता को घर छोड़ने गई तो कविता ने कहा कि वह उनके साथ चलेगी। इसके बाद उनका एक दूसरे के घर आना जाना शुरू हो गया।
मेरी मां को कविता थी पसंद
तब मेरी मां इस दुनिया में थीं। मम्मी को भी कविता से लगाव हो गया। जब भी कविता घर आती तो मम्मी उन्हें नहीं जाने देती थी। कविता उनकी सेवा करती थी। आज मम्मी इस दुनिया में नहीं है, लेकिन कविता उनकी बहू बन गई। यह देखकर मम्मी जहां भी होंगी, आज खुश होंगी। यह भी एक कारण है कि मैं कविता के बिना नहीं रह सकती।
अंजू ने कहा, कविता ने बुरे वक्त में साथ दिया
अंजू ने बताया कि हम एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। उसकी मां का 2022 में स्वर्गवास हो गया। उससे पहले 22 वर्षीय भांजे की एक दुर्घटना में मौत हो गई। वो वाला दौर मुश्किल भरा था। सभी ने उनका साथ छोड़ दिया था, सिर्फ टप्पू (कविता) ही थी जो उस दुख भरे दौर में साथ खड़ी थी। उसके बाद धीरे-धीरे पता ही नहीं चला कि कब उनको एक दूसरे से इतना लगाव हो गया।
अनाथ आश्रम से बच्चा गोद लेंगे
अंजू ने बताया कहा कि हर लड़की और लड़के का सपना होता है कि उनका वंश बढ़े, लेकिन कई दफा ऐसी दिक्कत आ जाती है कि उन्हें बच्चे नहीं हो पाते। विज्ञान आगे पहुंच गया है। हम दोनों ने सोचा है कि अनाथ आश्रम से बच्चा गोद लेंगे।
सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे
अंजू ने कहा कि वह समाज की चिंता नही करती। समाज उन्हें खाने को नहीं दे रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों को ट्रोल किया जाता है और लोग अपशब्द का इस्तेमाल करते हैं। वे ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं कि उस बारे में बताया नहीं जा सकता। जब कविता के पापा और भाई शादी में आए थे तो लोगों ने उनको भी अपशब्द कहे। वह लोगों से पूछना चाहती है कि उन्होंने ऐसा क्या गुनाह कर दिया, सिर्फ एक दूसरे से प्यार ही तो किया है।
CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन