हरियाणा में भाजपा को झटका, वरिष्ठ नेता विजय जैन ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुए शामिल

नरेन्द्र सहारण, पानीपतः पानीपत में भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ नेता विजय जैन ने अपनी प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट को व्हाट्सऐप पर भेजा। इसके बाद जैन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हो गए।
विजय जैन पानीपत ग्रामीण विधानसभा से टिकट के दावेदार थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विधानसभा क्षेत्र और वार्ड-26 में विकास कार्यों में भेदभाव हो रहा है। इससे आहत होकर उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव से पहले पानीपत शहर की पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी ने भी इसी तरह भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था।
विजय जैन सोमवार को करीब डेढ़ सौ गाड़ियों का काफिला लेकर रोहतक के लिए रवाना हुए। वे शहरी स्थानीय निकाय के 2019 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर वार्ड-26 से निगम पार्षद बने थे। उन्होंने अपने वार्ड में विकास कार्यों को लेकर कई बार आवाज उठाई और अनदेखी के आरोप लगाए। इसके बाद उन्होंने पानीपत ग्रामीण विधानसभा में प्रचार प्रसार शुरू कर दिया और बाहरी कॉलोनियों और गांवों में लगातार जनसंपर्क किया।
उन्होंने पिछले दिनों सेक्टर-13-17 में कार्यालय का शुभारंभ किया था, जिसमें पानीपत ग्रामीण विधानसभा की कॉलोनियों और गांवों से महत्वपूर्ण लोगों को आमंत्रित किया था।
जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि विजय जैन का इस्तीफा मिल गया है और इसे पार्टी नेतृत्व को सूचित कर दिया गया है। जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
यह भी पढ़ेंः पंचकूला में बड़ा बस हादसा, तेज रफ्तार बस पलटी, 40 से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल
CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन