Haryana Politics : भूपेंद्र हुड्‌डा और उदयभान ने चौधरी बीरेंद्र सिंह पर कसा तंज; पूर्व मंत्री ने कहा- मैं अब भी सक्रिय राजनेता

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़ : Haryana Politics : हरियाणा में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इस बीच भाजपा से कांग्रेस में लौटे पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह पर पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र हुड्‌डा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान तंज कसने से नहीं चूके। यह मौका उन्हें गुरुवार को चंडीगढ़ में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मिला।

आपको बता दें कि चौधरी बीरेंद्र सिंह और भूपेंद्र हुड्‌डा को एक दूसरे के विरोधी रहे हैं। हरियाणा के दोनों दिग्गज नेता आपस में रिश्तेदार भी हैं। माना जाता है कि चौधरी बीरेंद्र सिंह ने भूपेंद्र हुड्डा के कारण कांग्रेस छोड़ी थी और भाजपा में शामिल हुए थे। ये भी माना जाता है कि लोकसभा चुनाव में चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह को भूपेंद्र हुड्डा के कारण हिसार से टिकट नहीं मिला।

जहां उदयभान ने उन्हें कांग्रेस और भाजपा में रहने की याद दिला दी। यह सुनकर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा ने उन्हें मार्गदर्शक कह दिया। इनके तंज को बीरेंद्र सिंह भी समझने से नहीं चूके। उनकी बोलने की बारी आई तो उन्होंने कहा कि मैं मार्गदर्शक नहीं, सक्रिय राजनेता हूं। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

उदयभान ने कसा तंज

चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने संबोधन खत्म किया। फिर वह सांसद रोहतक के दीपेंद्र हुड्‌डा को माइक देने वाले थे। दीपेंद्र हुड्डा ने चौधरी बीरेंद्र सिंह की तरफ इशारा कर दिया। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि हमारे प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं चौधरी बीरेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री, बड़ा लंबा तजुर्बा है। (हंसते हुए) 42 साल कांग्रेस का है, 10 साल भाजपा का है। उनका मार्गदर्शन बहुत ही बेहतर रहा है। वह भी अपने विचार रखेंगे।”

एक दूसरे को मार्गदर्शक कहने को होड़

इस पर भूपेंद्र हुड्‌डा ने उदयभान के हाथ से माइक पकड़कर चौधरी बीरेंद्र सिंह के लिए कहा कि मार्गदर्शक बन चुके हैं। (यह सुनकर सब हंसने लगे) इस पर बीरेंद्र सिंह ने कहा- और ये मार्गदर्शक होने वाले हैं। भूपेंद्र हुड्‌डा ने मार्गदर्शक कहकर माइक चौधरी बीरेंद्र सिंह को पकड़ाया। इसके बाद चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं जो सोचता हूं। मेरी अपनी राय है। ये मैं मार्गदर्शक के रूप में नहीं, सक्रिय राजनेता के रूप में बता रहा हूं कि हरियाणा में 70 से 75% मतदाता भाजपा विरोधी है।

इस वजह से छोड़ी भाजपा

आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनके बेटे बृजेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले भाजपा छोड़ दी थी। उस वक्त बृजेंद्र सिंह हिसार से भाजपा के सांसद थे। बीरेंद्र सिंह भाजपा के जजपा से गठबंधन को लेकर नाराज थे। उन्होंने भाजपा को गठबंधन तोड़ने को कहा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो पहले उनके बेटे बृजेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हुए। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले गठबंधन तो टूट गया लेकिन तब तक बीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र सिंह कांग्रेस छोड़ चुके थे। हालांकि, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को झटका देते हुए उनके बेटे बृजेंद्र सिंह को टिकट नहीं दी।

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed