Haryana Politics: देश में बदलाव चाहती है जनता, परिवर्तन के दौर में क्षेत्रीय दल होंगे मजबूत: दुष्यंत चौटाला

नरेन्द्र सहारण, नारनौल: Haryana Politics: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने दावा किया कि देश में भाजपा का ग्राफ दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता बदलाव चाहती है और यह परिवर्तन क्षेत्रीय दलों की ताकत को बढ़ाएगा। वे गुरुवार को जजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह का नामांकन पत्र भरवाने के उपरांत पत्रकारों से रूबरू थे। राव बहादुर सिंह ने रोड शो के बाद दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में अपना नामांकन भरा। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार उनके विरुद्ध चाहे जो भी जांच करना चाहती करे, हम तैयार हैं। तहसीलों में रजिस्ट्री की जांच हम अपने स्तर पर पहले ही कर चुके हैं। आरोपों में कोई दम नहीं है।

400 पार का नारा को भाजपा नेताओं ने ही बोलना छोड़ दिया

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दे रही थी, उस नारे को तो पिछले एक सप्ताह से भाजपा नेताओं ने ही बोलना छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह नारा वर्ष 1977 में कांग्रेस द्वारा दिए गए ‘इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा, नारे की तरह साबित होगा, क्योंकि उस समय इंदिरा भी हारी और कांग्रेस को भी ले बैठी थी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर भाजपा इतनी ही मजबूत होती तो वो आज मध्य प्रदेश, गुजरात में उम्मीदवारों पर दबाव बनाकर नामांकन वापस करवाने जैसे ओछे कदम नहीं उठाती और यह भाजपा की घबराहट को दर्शाता है। साल 2019 में हरियाणा से चुनकर जो सांसद गए थे, उन्होंने कभी हरियाणा के हित में आवाज नहीं उठाई, इससे केंद्र सरकार तक प्रदेश की आवाज नहीं पहुंची।

हरियाणा की आवाज उठाने वाले सांसद चुनें

 

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सांसदों की सोच हरियाणा की उन्नति के लिए नहीं दिखी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता के पास अवसर है कि वे ऐसे सांसद चुनें, जो हरियाणा की आवाज संसद में उठा सके। दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि 10 साल से भिवानी-महेंद्रगढ़ में भाजपा के सांसद है, लेकिन उन्होंने कभी क्षेत्र की आवाज संसद में बुलंद नहीं की। इसी तरह यहां से कांग्रेस उम्मीदवार अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर किसी को नहीं जानते। वहीं दूसरी सदैव जनता के बीच में रहने वाले जेजेपी उम्मीदवार राव बहादुर सिंह लोकसभा क्षेत्र के गांव-गांव में जाकर लोगों से जनसंपर्क कर रहे है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, जिला प्रधान डा. मनीष शर्मा, भिवानी के जिलाध्यक्ष जोगेंद्र बागनवाला, राव रमेश पालड़ी, राव सुरेश शास्त्री, अमरसिंह ब्रह्मचारी, अशोक सैनी, सिकंदर गहली, युद्धवीर पालड़ी, विजय छिलरो कार्यकर्ता मौजूद थे।

अरबपति हैं जजपा प्रत्याशी

जजपा प्रत्याशी राव बहादुर सिंह ने जहां पिछले वर्ष की ग्रेजुएशन पूरी की है, वहीं बात यदि संपत्ति की करें को वे 25 करोड़ 21 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति के मालिक हैं। उनकी पत्नी उनसे ज्यादा अमीर है। उनके नाम 63 करोड़ 47 लाख 41 हजार 439 रुपये की चल और अचल संपत्ति है। कुल संपत्ति करीब एक अरब के अास-पास की बनती है। राव बहादुर सिंह ने अपना, अपनी पत्नी और तीसरे स्पाउस का पिछले पांच साल के दौरान इंकम टैक्स रिटर्न का ब्यौरा भी अपने शपथपत्र में रखा है। इसमें पूरा विवरण दिया गया है।

 

इसे भी पढ़ें:  Haryana Congress Candidate: कांग्रेस ने आठ सीटों पर उतारे उम्मीदवार, हुड्डा के पसंदीदा जेपी को मिला टिकट

इसे भी पढ़ेंर: Hisar Lok Sabha Seat : जयप्रकाश हिसार लोकसभा क्षेत्र से आठवीं बार मैदान में, पहली बार रणजीत चौटाला से होगा मुकाबला

इसे भी पढ़ें: Karnal Lok Sabha Seat: करनाल से हरियाणा के पूर्व सीएम के सामने कांग्रेस ने उतारा युवा चेहरा, दिव्यांशु बुद्धिराजा को दिया टिकट

 

Tag- Loksabha Election 2024, Haryana Politics, Dushyant Chautala, Rao Bahadur Singh

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

 

You may have missed