Karnal Lok Sabha Seat: करनाल से हरियाणा के पूर्व सीएम के सामने कांग्रेस ने उतारा युवा चेहरा, दिव्यांशु बुद्धिराजा को दिया टिकट

नरेन्द्र सहारण, करनाल। Karnal Lok Sabha Seat: लंबी खींचतान के बाद कांग्रेस ने आखिरकार गुरुवार देर शाम को करनाल समेत आठ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी घोषित कर दिए। करनाल को लेकर कांग्रेस के टिकट में बड़ा बदलाव देखने को मिला। यहां पर 31 वर्ष के दिव्यांशु बुद्धिराजा (Divyanshu Buddhiraja) को भाजपा के दिग्गज एवं दो बार मुख्यमंत्री रह चुके मनोहर लाल (Manohar Lal) के सामने उतारा है। दिव्यांशु बुद्धिराजा राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा व वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नजदीकी बताए जा रहे हैं। माना जाता है कि कांग्रेस ने करनाल लोकसभा पर दिव्यांशी बुद्धिराजा को उम्मीदवार उतार कर पंजाबी कार्ड खेल कर भी मजबूती दिखाने की कोशिश की है।

सभी अटकलें और प्रयास धरे रह गए

कांग्रेस के टिकट को लेकर कभी वीरेंद्र राठौर तो कभी पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा के सुपुत्र चाणक्य पंडित का नाम रखा जा रहा था। इन सब के बीच दो दिन पहले एनसीपी के नेता वीरेंद्र मराठा का नाम भी सामने आया था। पानीपत से बड़ा पंजाबी चेहरा वरिंदर शाह का नाम भी चर्चाओं में चला। गुरुवार को कांग्रेस की सूची में दिव्यांशु बुद्धिराजा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

2019 में कौन जीता?

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 6,54,269 लाख वोटों से हराया था। संजय भाटिया को 9,09,432 यानी 70 फीसदी वोट मिले थे, जबकि कुलदीप शर्मा को 2,55,163 लाख यानी महज 20 फीसदी वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, तीसरे नंबर बहुजन समाज पार्टी के पंकज रहे थे। उन्हें केवल 67,091 वोट मिले थे, जो केवल 5 फीसदी होता है।

करनाल सीट का राजनीतिक इतिहास

आपको बता दें कि करनाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। इस सीट पर कांग्रेस ने 9 बार चुनाव जीता है। 1952 से 2019 तक इस सीट पर 18 चुनाव हुए, जिसमें से 9 बार कांग्रेस ने और 4 बार भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। कांग्रेस ने करनाल सीट से 1952, 1957, 1967, 1971, 1984, 1989, 1991, 1998, 2004 और 2009 में बाजी मारी थी जबकि 1996, 1999, 2014 और 2019 में बीजेपी को यहां जीत मिली थी।

25 मई को होंगे हरियाणा में चुनाव

विदित है कि लोकसभा के चुनाव 25 मई को हैं। भाजपा प्रदेश की सभी 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। करनाल लोकसभा से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पिछले दिनों उम्मीदवार घोषित किया था। इससे पहले उनसे मुख्यमंत्री का इस्तीफा लिया था। इसके बाद हर किसी की नजर कांग्रेस के प्रत्याशी पर टिकी हुई थी।

 

 

इसे भी पढ़ें:  Haryana Congress Candidate: कांग्रेस ने आठ सीटों पर उतारे उम्मीदवार, हुड्डा के पसंदीदा जेपी को मिला टिकट

इसे भी पढ़ेंर: Hisar Lok Sabha Seat : जयप्रकाश हिसार लोकसभा क्षेत्र से आठवीं बार मैदान में, पहली बार रणजीत चौटाला से होगा मुकाबला

इसे भी पढ़ें:  Rohtak Lok Sabha Seat: दीपेंद्र हुड्डा रोहतक पांचवीं बार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, परंपरागत सीट पर धाक जमाने की चुनौती

इसे भी पढ़ें: Sonipat Lok Sabha Seat: जानें सतपाल ब्रह्मचारी को टिकट देने के मायने, कैसे कांग्रेस ने टिकट देकर खेला बड़ा दांव

इसे भी पढ़ें:  Sirsa Loksabha Seat : 26 साल बाद फिर से सैलजा की सिरसा संसदीय सीट पर हुई वापसी, अशोक तंवर से होगी कांटे की टक्कर

इसे भी पढ़ें: Ambala Loksabha Seat : अंबाला में कांग्रेस की खोई ताकत लौटाने के लिए मैदान में उतरे वरुण चौधरी, भाजपा की बंतो कटारिया से होगी टक्कर

 

Tag- Loksabha Election 2024, Divyanshu Buddhiraja, Karnal Lok Sabha seat, Manohar Lal, Haryana Congress Candidate, Haryana Congress

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed