Haryana News: हरियाणा चुनाव में काउंटिंग खत्म होने के बाद भाजपा को मिले 2 और विधायक

Rajesh June and Devendra Kadian join BJP

नरेन्द्र सहारण, चंडीगढ़ः हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद पार्टी का उत्साह बना हुआ है। इस बीच चुनाव में जीत दर्ज कर चुके दो निर्दलीय भाजपा में शामिल हो गए हैं। चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज कर चुके राजेश जून और देवेंद्र कादियान भाजपा में शामिल हो गए हैं।

हरियाणा चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और अन्य भाजपा नेताओं के साथ बैठक के बाद दोनों विधायक भाजपा में शामिल हो गए। देवेंद्र कादियान ने सोनीपत जिले में पड़ने वाली गन्नौर सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 35,209 वोटों के अंतर से हराया है। इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र कौशिक तीसरे नंबर पर रहे।

बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के कारण देवेंद्र कादियान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। गन्नौर सीट से कादियान ने निर्दलीय ही यह चुनाव जीत लिया। कादियान ने 10 सितंबर को वीडियो जारी कर भाजपा को अलविदा कह दिया था। उन्होंने काफी भावुक होकर दावा किया था कि वह गन्नौर सीट से टिकट चाहते थे, लेकिन उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया। इससे नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी।

वहीं, राजेश जून कांग्रेस से टिकट न मिलने के कारण निर्दलीय ही बहादुरगढ़ सीट से खड़े हो गए थे। राजेश जून ने भाजपा उम्मीदवार दिनेश कौशिक को 41,999 वोटों के अंतर से चुनाव हराया।

हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक

हरियाणा में भाजपा ने हैट्रिक लगा दी है। ये अपने आप में रिकॉर्ड है, क्योंकि हरियाणा में कभी भी कोई पार्टी लगातार तीसरी बार चुनाव नहीं जीती है। इतना ही नहीं, हरियाणा के इतिहास में भाजपा का ये अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस भी हैं। भाजपा इससे पहले कभी भी इतनी ज्यादा सीटें नहीं जी सकी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48, कांग्रेस 37, आईएनएलडी 2 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीती।

इस बार भाजपा ने 2014 और 2019 से भी बड़ी जीत हासिल करते हुए 48 सीटें जीत ली हैं। 2014 में भाजपा ने 47 और 2019 में 40 सीटें जीती थीं। वहीं, नतीजों से पहले तक कांग्रेस की वापसी का अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन कांग्रेस इस बार 37 सीटें ही जीत सकी। 2 सीटें इनेलो को मिली हैं। वहीं, तीन निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं।

यह भी पढ़ें- Haryana Election Result: जानें कैसे भाजपा ने रचा इतिहास, हरियाणा में बनी तीसरी बार डबल इंजन की सरकार

VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed