अखिलेश यादव के पास न कोई वाहन है, न कोई हथियार, जानें- सपा अध्यक्ष और उनकी पत्नी के पास है कितनी संपत्ति

लखनऊ, बीएनएम न्यूजः Akhilesh Yadav Net Worth: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। यदि अखिलेश यादव की संपत्ति की बात करें तो चुनावी हलफनामें के अनुसार, उनके उपर 74 लाख रुपये से अधिक का बैंक कर्ज ह, उनकी पत्नी डिंपल यादव पर भी 25 लाख रुपये का कर्ज है।
इसके साथ ही अखिलेश यादव के पास न तो कोई वाहन है और न ही कोई लाइसेंसी हथियार है। अखिलेश यादव के उपर तीन राजनीतिक मुकदमें दर्ज हैं। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री के पास उनके पैतृक गांव सैफई के अलावा लखनऊ में करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति है।
अखिलेश ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करते समय शपथ पत्र देकर संपत्तियों का उल्लेख किया है। उनके पास 25.61 लाख रुपये कैश हैं, जबकि डिंपल के पास 5.72 लाख की नकदी है। उनकी सालाना कमाई 84.51 लाख है जबकि पत्नी की 67.50 लाख है। मुख्य व्यवसाय कृषि है और सांसद व विधायक के वेतन से भी आय हो रही है। अखिलेश के पास जेवरात भी नहीं हैं।
अखिलेश के पास 17 एकड़ से अधिक कृषि भूमि
अखिलेश की आय हालांकि घट गई है। 2021-22 में उन्होंने अपनी आय 1.01 करोड़ बताई थी, जो 22-23 में करीब 16 लाख घटकर 84.51 लाख हो गई। खेती और लोकहित उनकी आय का जरिया है। अखिलेश के पास 17 एकड़ से अधिक कृषि भूमि है, जिसमें कुछ भी उन्हें विरासत में नहीं मिला है। उनके पास 25.61 लाख रुपये कैश है, जबकि बैंक में 5.32 करोड़ रुपये हैं।
अखिलेश की चल संपत्ति 9.12 करोड़ और डिंपल की चल संपत्ति 5.10 करोड़ रुपये है। बेटी अदिति यादव के एकाउंट में भी 12 लाख रुपये से अधिक हैं। अखिलेश के पास सोना-चांदी नहीं है, लेकिन डिंपल के पास करीब 60 लाख के गहने हैं। 5.34 लाख की व्यायाम मशीन और 1.60 लाख की क्रॉकरी भी सपा मुखिया के पास है। अखिलेश पर करीब 25 लाख रुपये का कर्ज भी है।
डिंपल यादव को हीरे-जेवरात का शौक
कुछ दिन पहले डिंपल यादव ने भी मैनपुरी से पर्चा दाखिल किया था। अपने हलफनामे में उन्होंने बताया था कि उनके पास कुल 15.5 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति है। उनके पास कैश 5,72,447 रुपये हैं। डिंपल यादव के पास 5.10 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति है। वहीं, वह 10.44 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति उनके नाम पर है।
डिंपल यादव को हीरे-जेवरात का शौक है। उनके पास 2.774 किलोग्राम से अधिक सोने के गहने हैं। डिंपल यादव के पास 127.75 कैरेट का हीरा है। इसकी कीमत 59,76,687 रुपये बताई गई है। साथ ही, डिंपल 203 ग्राम मोती भी रखती हैं। उनके पास 1.25 लाख रुपये का एक कंप्यूटर है। इसी तरह, डिंपल के पति अखिलेश यादव के पास 76 हजार रुपये से अधिक का मोबाइल फोन हैं। साथ ही, वह 5.34 लाख रुपये की एक्सरसाइज मशीन रखे हुए हैं। उनके पास 1.6 लाख रुपये से की क्रॉकरी भी है।
यह भी पढ़ेंः जानें क्यों मंडी लोकसभा सीट पर कंगना रनौत के खिलाफ मिला विक्रमादित्य सिंह को मौका
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन