Lok sabha Results: यूपी की सबसे अमीर और गरीब सांसद दोनों महिलाएं… जानें- वो कौन हैं?

नई दिल्ली, बीएनएम न्यूजः Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इस बार उत्तर प्रदेश  से नई संसद में 36 सांसद एनडीए और 43 सांसदों ने इंडिया गठबंधन से जीत दर्ज की है। जबकि एक नगीना सीट से आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद सांसद चुने गए हैं। उत्तर प्रदेश से नवनिर्वाचित 80 सांसदों में कई सांसद करोड़पति हैं तो कई ऐसे में भी है जिनके पास कोई खास संपत्ति नहीं हैं। लेकिन आपको जानकारी हैरानी होगी कि अगर यूपी की सबसे अमीर सांसद महिला है तो सबसे गरीब सांसद भी महिला है।

यूपी की मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा की सांसद हेमा मालिनी प्रदेश की सबसे अमीर सांसदों की सूची में सबसे ऊपर हैं। उनके पास 287 करोड़ की संपत्ति हैं। वहीं सबसे गरीब सांसद समाजवादी पार्टी की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज हैं। उनके पास महज 11 लाख रुपये की संपत्ति है।

हेमा मालिनी के पास इतनी संपत्ति

चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे के मुताबिक मथुरा सीट से सांसद हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश की सबसे अमीर सांसद हैं। हेमा के पास 3 करोड़ 39 लाख, 39 हजार 307 रुपये के जेवरात हैं। वहीं उनके पति धर्मेंद्र के पास भी 1 करोड़ 75 लाख 8 हजार 200 के आभूषण हैं। बैंक में जमा  हेमा की कुल संपत्तियों की कीमत 12 करोड़ 98 लाख 2 हजार 951 रुपये है वहीं उनके पति धर्मंद्र के पास उनसे 17 करोड़ 15 लाख 61 हजार 453 रुपये की संपत्ति है।

इसके अलावा हेमा मालिनी के पास 18 लाख 52 हजर 865 रुपये कैश हैं। उनके पास कुल 20 लाख 91 हजार 3 हजार 360 अचल संपत्ति है। वहीं उनके पति धर्मेंद्र के पास 93 लाख 67 हजार 813 रुपये की अचल संपत्ति है।

प्रिया सरोज सबसे गरीब सांसद

दूसरी तरफ मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज सबसे गरीब सांसद हैं। प्रिया सरोज महज 25 साल की उम्र में पहली बार चुनाव लड़कर सांसद बनी है। वो वर्तमान सपा विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है और सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। उनके पास सिर्फ 11 लाख रुपये की संपत्ति है। हलफनामें में दी गई जानकारी के मुताबिक प्रिया सरोज के पास 75 हजार रुपये नगद, जबकि 11 लाख रुपये 10.18 लाख रुपये बैंक में जमा है। इसके अलावा उनके पास 32 हजार रुपये का सोना है।

चुनाव जीतने वाली सबसे युवा सांसद

लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे अधिक उम्मीदवार भाजपा की जीतीं। भाजपा ने 69 महिलाओं को टिकट दिया था, जिसमें से 30 महिलाएं चुनाव जीतीं। कांग्रेस ने 41 महिलाओं को टिकट दिया था, जिसमें से 14 महिलाएं जीतीं। टीएमसी की 11 महिलाएं चुनाव जीतीं, समाजवादी पार्टी ने सात महिलाओं को टिकट दिया था जिनमें से 4 विजयी हुईं, द्रमुक की तीन और जेडीयू और लोजपा (आर) की दो-दो महिला उम्मीदवार चुनाव जीतीं हैं। इस बार के चुनाव में हेमा मालिनी, महुआ मोइत्रा, सुप्रिया सुले, डिंपल यादव, रोहिणी आचार्य, मीसा भारती, कंगना रनौत जैसी उम्मीदवारों ने सबका ध्यान खिंचा।

वहीं यूपी के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की 25 वर्षीय उम्मीदवार प्रिया सरोज और कैराना से 29 वर्षीय इकरा चौधरी जीत हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की उम्मीदवारों में शामिल हैं। प्रिया सरोज ने पहली बार चुनाव लड़ा था और जीतकर संसद पहुंची हैं। वे मछलीशहर एससी सुरक्षित सीट से सांसद चुनी गई हैं, उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार बीपी सरोज को हराया है।

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed