Election Results Live : शुरुआती रुझान में एनडीए बहुमत के करीब ; यूपी में बड़ा उलटफेर

नई दिल्ली, बीएनएमं न्यूजः Lok Sabha Chunav Indian General Election Results Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान मिलने शुरू हो गए हैं। रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। वहीं विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक है और अगर एनडीए को जीत मिली तो पंडित नेहरू के बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले दूसरे नेता बन जाएंगे।

Election Results Live: राहुल गांधी वायनाड सीट से आगे

राहुल गांधी वायनाड से 18000 वोट से आगे
मंडी सीट से कंगना रनौत पीछे चल रही है
मेनका गांधी सुल्तानपुर से पीछे चल रही है।
अमेठी से स्मृति इरानी पीछे चल रही है।
मनोज तिवारी 10000 वोट से आगे
मनोहर लाल करनाल से आगे चल रहे हैं।

Election Results Live: यूपी में कांटे की टक्कर

उत्तर प्रदेश में शुरुआती रुझान में कांटे की टक्कर
सपा 32 सीटों पर आगे चल रही है।
अयोध्या सीट पर भाजपा पीछे चल रही है।
फिरोजाबाद से सपा के अक्षय यादव आगे चल रहे हैं
अमेठी से स्मृति इरानी पीछे चल रही हैं।
मेरठ में भाजपा के अरुण गोविल पीछे चल रहे हैं।

Election Results Live: अखिलेश यादव यादव

आजमगढ़ लोकसभा सीट से दिनेश लाल यादव पीछे चल रहे हैं।
प्रयागराज से भाजपा के नीरज त्रिपाठी आगे चल रहे हैं
देवरिया से भाजपा के शशांकमणि त्रिपाठी आगे

घोसी से ओमप्रकाश राजभर के बेटे पीछे
गाजीपुर से  अफजाल अंसारी आगे

कन्नौज से अखिलेश यादव आगे

मछलीशहर से बीपी सरोज आगे चल रहे हैं।

Lok Sabha Election Live Result: बंगाल में भाजपा-टीएमसी में कड़ी टक्कर

बंगाल में भाजपा और टीएमसी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। भजापा 17 और टीएमसी 18 सीटों पर आगे चल रही है।
चंदौली से भाजपा के महेंद्र नाथ पांडेय आगे चल रहे हैं।
नई दिल्ली सीट से भाजपा की बांसुरी स्वराज आगे।
बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय पवन सिंह पीछे हो गए हैं।

Lok Sabha Election 2024 Result Live: रुझानों में एनडीए बहुमत के करीब

गौतमबुद्धनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश शर्मा आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में एनडीए बहुमत के करीब पहुंच गई है।
पाटलिपुत्र सीट से राजद की मीसा भारती आगे।
बंदायू से सपा के आदित्य यादव आगे चल रहे हैं।
हैदराबाद से भाजपा की माधवी लता पीछे चल रही हैं।

Election Results Live: वाराणसी से पीएम मोदी आगे

उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री आगे चल रहे हैं।
चंडीगढ़ से कांग्रेस के मनीष तिवारी आगे चल रहे हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed