Loksabha Election 2024: अंबाला में भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया का हुआ विरोध, किसानों से उनके मांग पत्र लेकर जोड़े हाथ

नरेन्द्र सहारण, अंबाला। Loksabha Election 2024: हरियाणा और पंजाब में भाजपा प्रत्याशियों का किसानों द्वारा विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में अंबाला शहर के समीप स्थित गांव नग्गल में शनिवार को सुबह भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया (Banto Kataria) को किसानों के तीखे प्रश्नों का सामना करना पड़ गया। इस दौरान बंतो कटारिया ने किसानों का मांग पत्र तो लिया मगर बार-बार किसानों के सामने हाथ जोड़तीं नजर आईं। इस दौरान जहां कुछ भाजपा नेताओं के चेहरे पर हंसी नजर आ रही थी वहीं इसे लेकर सोशल मीडिया पर किसान कड़ी आपत्ति दर्ज करते नजर आए।

किसानों को हरियाणा सरकार ने दिल्ली जाने से क्यों रोका

दरअसल, अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया डोर टू डोर प्रचार कर रही हैं। इसके तहत वह शनिवार को गांव नग्गल में पहुंची थीं। यहां पर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह संगठन के बैनर तले कुछ किसान नेताओं ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इस दौरान किसान नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी से सवाल पूछने शुरू कर दिए, जिसमें किसान कह रहे थे कि जब उनकी मांगें केंद्र सरकार को लेकर थीं तो उन्हें हरियाणा सरकार ने दिल्ली जाने क्यों रोका। जब किसानों का आंदोलन चल रहा था तब वह कहां थीं।

 

अंबाला में जब बाढ़ आई तो नेता कहां थे

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी मामले में किसानों पर गाड़ी चलाने को लेकर अब तक कोई कार्रवाई न होने को लेकर भी आरोप लगाए गए। इसके साथ किसानों ने कहा कि जब अंबाला में बाढ़ आई थी, तब आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उस दौरान आखिर नेता कहां चले गए थे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया बार-बार किसानों के सामने हाथ जोड़ती दिखाई दीं। परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल भी बार-बार किसानों को उनके मुद्दे को लेकर समझाते नजर आए। वह किसानों से लिखित रूप से उनकी मांगें मांगते दिखे। इस दौरान बीच-बीच में किसान नारेबाजी करते नजर आए।

 

इसे भी पढ़ें:  Haryana Congress Candidate: कांग्रेस ने आठ सीटों पर उतारे उम्मीदवार, हुड्डा के पसंदीदा जेपी को मिला टिकट

इसे भी पढ़ें: Ambala Loksabha Seat : अंबाला में कांग्रेस की खोई ताकत लौटाने के लिए मैदान में उतरे वरुण चौधरी, भाजपा की बंतो कटारिया से होगी टक्कर

इसे भी पढ़ें: Hisar News: भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह के सामने किसानों का प्रदर्शन, पूछा- हमारा बिजली कनेक्शन क्यों नहीं लगा

Tag- Loksabha Election 2024, Haryana Politics, BJP candidate protested, Banto Kataria, Ambala News, Farmers Protest, Kisan Andolan

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

Facebook

 

 

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0