Madhya Pradesh News: मोहन सरकार का बड़ा एक्शन, BJP कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले के घर चला बुलडोजर

भोपाल, बीएनएम न्यूज। MP News:  मध्य प्रदेश में नए सीएम मोहन यादव के शपथ लेने के बाद एक्शन मोड में आ गए हैं। मोहन यादव ने प्रदेश की कमान संभालते ही बुलडोजर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ता का हाथ काटने वाले आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी के घर पर बुलडोजर चलाया गया है.

तीन मकानों पर बुलडोजर चलाए गए

बता दें कि भाजपा नेता की हथेली काटने वाले पांच आरोपियों के तीन मकानों पर बुलडोजर चलाकर ढहाए गए। कोलार एसडीएम आशुतोष गोस्वामी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। यह भोपाल के 11 नंबर स्थित जनता कॉलोनी का मामला है। आरोप था कि फारुख ने बीजेपी कार्यकर्ता देवेंद्र ठाकुर की हथेली काट करके अलग कर दिया था।

क्या था पूरा मामला ?

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भोपाल में जनता कालोनी निवासी आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी, समीर उर्फ बिल्लू, असलम, शाहरुख और बिलास ने साईं बोर्ड के पास भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अरेरा मंडल के महामंत्री देवेन्द्र सिंह ठाकुर को दौड़ाकर तलवार से हमला कर दिया था। इस हमले में देवेन्द्र सिंह की हथेली कट गई थी। यह मामला पूरे एमपी में गूंजा था। इस मामले में भोपाल के जिलाधिकारी आशीष सिंह ने आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया था। आरोपी हबीबगंज की गुंडा लिस्ट में शामिल है।

9 दिन बाद कार्रवाई

विवाद के नौ दिन बाद आरोपियों के घर बुलडोजर से गिराने की कार्रवाई की गई। कोलार एसडीएम की अगुवाई में चली इस कार्रवाई के दौरान निगम के 25 से अधिक कर्मचारियों ने मकान तोड़ने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई करीब डेढ़ घंटे तक चली. हबीबगंज थाना प्रभारी मनीष राज सिंह के अनुसार मकानों के अवैध हिस्से और अतिक्रमण को गिरा दिया गया है।

 

You may have missed