आज न्याय मिला है, हमारे लिए होली का दिन…मुख्तार की मौत पर बोलीं दिवंगत कृष्णानंद राय की पत्नी अलका

alka rai

गाजीपुर बीएनएम न्यूज: मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) अब इस दुनिया में नहीं है। गाजीपुर से लेकर लखनऊ तक अंसारी का मुकाबला कृष्णानंद राय (Krishnanand Rai) के साथ रहा। 2005 में बीजेपी के विधायक रहे कृष्णानंद राय को गाजीपुर में बेरहमी से मार डाला गया था। इस मामले में आगे चलकर मुख्तार को सजा भी हुई। अब जेल में हुई मौत के बाद कृष्णानंद की पत्नी अलका राय (Alka Rai) ने खुशी जाहिर की है।

मुख्तार अंसारी द्वारा मारे गए पूर्व भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय कहती हैं कि मैं क्या कह सकती हूं? यह भगवान का आशीर्वाद है। मैं न्याय के लिए उनसे प्रार्थना करती थी और आज न्याय मिल गया है। हमें घटना (हत्या) के बाद कभी होली नहीं मनाई, मुझे लगा कि आज हमारे लिए होली है।

मुख्तार की मौत के बाद भाजपा के दिवंगत विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी और बेटे ने काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय और बेटे पीयूष राय ने शुक्रवार को काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए हैं। इस दौरान अलका राय ने कहा कि हम बहुत खुश हैं। बाबा की कृपा है। महाराज योगी जी का आशीर्वाद मिला है। ये भगवान का न्याय है। विपक्ष कुछ भी कह सकता है, कोई फर्क नहीं पड़ता। पंजाब की जेल में रहकर वह अपराध करता था। लेकिन यूपी आकर न्याय मिला है। वह अत्याचारी था, उसका अंत हो गया।

वहीं, पीयूष ने कहा कि आज का दिन उनके लिए खुशी का दिन है और ये दिवाली से कम नहीं है। पीयूष राय ने इससे पहले आजतक से बात करते हुए कहा था कि मुझे पता चला है कि बांदा जेल में उसकी मौत हो चुकी है। बस इस समय मैं गोरखनाथ भगवान का बहुत शुक्रिया कहूंगा, उनका बहुत आशीर्वाद है हम लोगों पर। मैं बस इतनी सी बात कहूंगा, ‘कर्म के दायरे से उतरोगे, तो उसकी सजा तुम्हें तड़पने तक नहीं छोड़ेगी।’ हमें ये आज देखने को मिला है। इसका फैसला भगवान ने किया है। जो जैसा करता है, उसका फल उसे मिलता है।’ दरअसल मुख्तार पर कृष्णानंद राय की हत्या का आरोप लगा था।

इससे पहले गुरुवार की रात में मुख्तार की मौत की सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक अलका राय ने फेसबुक पर दिवंगत पति कृष्णानंद राय की तस्वीर लगाई। तस्वीर के साथ ही अलका ने लिखा- हम ना मारब मरिहैं राम.. जय श्रीराम। इसके बाद उन्होंने अलग पोस्ट में लिखा- होइहि सोइ जो राम रचि राखा।

गौरतलब है कि बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की मौत गुरुवार को हो गई। मुख्तार के मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। बताते चलें कि बीजेपी के विधायक कृष्णानंद राय की हत्याकांड में मुख्तार का नाम आया था। मुख्तार की मौत पर कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष राय का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि भगवान के दरबार मे देर है,अंधेर नहीं।

यह भी पढ़ेंः 2005 में भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड के बाद पुलिस ने मुख्तार पर कसा था शिकंज

अलका राय के बेटे की भी प्रतिक्रिया

कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष राय ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीयूष के अनुसार भगवान के दरबार में देर है,अंधेर नहीं। रमजान के पवित्र माह में अल्लाह या भगवान ने इंसाफ किया है। पीयूष के अनुसार उनके लिए अल्लाह और भगवान एक ही हैं। भगवान के दरबार से उन्हें न्याय मिला है। पीयूष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि कर्म के दायरे से जब तुम उतरोगे, तो उसकी सजा तुम्हें तड़पने तक नहीं छोड़ेगी।

गाजीपुर में हुई थी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या

कृष्णानंद राय हत्याकांड की हत्या तब हुई थी, जब वह एक क्रिकेट मैच का उद्धघाटन कर वापस आ रहे थे। साल 2005 में 29 नवंबर के दिन उनकी हत्या हुई थी। बताते चलें कि स्वचालित राइफल से कृष्णानंद राय के काफिले पर करीब 500 राउंड गोली चलाई गई थी।

इस मामले में बताया जाता है कि 2002 में मुहम्मदाबाद सीट से विधायकी का चुनाव कृष्णानंद राय जीत गए थे। राय की जीत अंसारी को नागवार गुजरी। इस सीट पर मुख्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी की हार हुई थी। इसी सियासी हार को अंसारी और राय के बीच दुश्मनी की बड़ी वजह बताई गई थी। इसके अलावा दोनों के बीच इलाकाई वर्चस्व की लड़ाई भी चल रही थी।

यह भी पढ़ेंः मुख्तार अंसारी की मौत के बाद कई जिलों में धारा 144 लागू, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, पढ़ें- लेटेस्ट अपडेट

यह भी पढे़ंः मुख्तार का शव ले जाने का रूट प्लान तैयार, 400 किमी का सफर…26 गाड़ियों का काफिला, ये है अपडेट

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

You may have missed