Budget 2024: बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति से मिली निर्मला सीतारमण, द्रौपदी मुर्मू ने वित्त मंत्री को दही-चीनी खिलाई

नई दिल्ली, बीएनएम न्यूजः नई सरकार बनने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आज बजट पेश करेगी। ये वित्त मंत्री का लगातार 7वां बजट है। इस बार बजट में महिला, युवा और किसानों पर फोकस दिख सकता है। मिडिल क्लास को भी टैक्स में राहत मिल सकती है।
वित्त मंत्री ने सबसे पहले मंत्रालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचीं, जहां राष्ट्रपति ने उन्हें दही-चीनी खिलाई। इसके बाद वह संसद भवन पहुंचीं। वित्त मंत्री केंद्र शासित राज्य जम्मू-कश्मीर का बजट भी पेश करेंगी।
राष्ट्रपति ने क्यों खिलाई दही चीनी
हिंदू धर्म में दही चीनी खिलाना शुभ माना जाता है। साथ ही वित मंत्री को बजट पेश करने की ऑफिशयल अनुमति भी इसी के साथ दी जाती है। दही को शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है जबकि चीनी को मिठास और सौहार्द्र का, भारतीय संस्कृति और धर्म में दही और चीनी का विशेष महत्व है। दही और चीनी को शुभ और मंगलकारी माना जाता है और इसका उपयोग कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में किया जाता है. दही-चीनी का सेवन किसी भी शुभ कार्य से पहले करना शुभ माना जाता है।
विपक्ष का बजट को लेकर सरकार पर तंज
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आम बजट को लेकर कहा, ‘जो हम पिछले कई वर्षो से देखते आ रहे हैं, वही होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बजट के द्वारा अपने करीबी करोड़पतियों की मदद करेंगे। उनको नई जगह में निवेश करने के लिए सुविधाएं मिलेंगी। कंपनियों को बैंकों से , टैक्स से राहत मिले, इसी तरह के निर्देश हमें सुनने को मिलेगा। मध्यम वर्ग, छोटे दुकानदार और ईमानदार टैक्स पेयर को खोखले वादे के अलावा कुछ नहीं मिलेगा।’
जम्मू कश्मीर बजट की प्रतियां संसद भवन पहुंचीं
जम्मू कश्मीर बजट की प्रतियां संसद भवन पहुंच गई हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट के साथ ही जम्मू कश्मीर का बजट भी पेश करेंगी।
CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन