Panipat News: हरियाणा में ननदों से परेशान होकर की आत्महत्या, घर में लड़कों को बुलाती थीं

नरेन्द्र सहारण, पानीपत। Panipat News:  हरियाणा के पानीपत में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने नाबालिग ननदों की कारस्तानी से परेशान होकर फांसी लगा ली। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मुकदमा में पति दलीप, चाचा राजेंद्र और योगेंद्र, योंगेंद्र की पत्नी और उनकी 2 नाबालिग बेटियों का नाम दर्ज है।

पति ने लिया ननदों का पक्ष

 

महिला की पहचान नेहा रानी (26) के रूप में हुई है। महिला के परिवार का कहना है कि नाबालिग ननदें घर में लड़कों को बुलाती थीं। जब नेहा ने इसका विरोध किया तो पति के सामने उसके (नेहा) द्वारा लड़कों को बुलाने की बात कही गई। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

बेटी को चाचा के घर खेलने के लिए भेज दिया

 

रोजाना की तरह उसका शनिवार को दलीप काम पर गया था। घर पर नेहा 7 साल की बेटी के साथ अकेली थी। सुबह करीब 11 बजे उसने पड़ोस में किसी महिला से रस्सी ली। इसके बाद उसने बेटी को पड़ोस में चाचा के घर खेलने भेज दिया। पीछे से उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम करीब छह बजे दलीप घर लौटा तो नेहा फंदे पर लटकी हुई थी। उसने अपने हाथ पर पेन से लिखा था- ‘मेरे मरने की जिम्मेदार मधु है, सिर्फ और सिर्फ मधु।’

सुंदर नगर में परिवार के साथ रहती थी नेहा

बिहार के सिवान जिले के रहने वाले शंभू शाह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी नेहा पति दलीप के साथ पानीपत की थर्मल कॉलोनी के नजदीक सुंदर नगर में रहती थी। यही पर पति के अलावा उनके चाचा-चाची, चाचा की 2 बेटियां और ससुर भी रहता है।

पति को नेहा के खिलाफ भड़काया

शंभू शाह ने बताया कि जब चाचा-चाची काम पर चले जाते थे तो उनकी दोनों नाबालिग बेटियां अक्सर बाहर के लड़कों को घर पर बुलाती थीं। नेहा ने इस बात का विरोध किया था। उसने पूरी घटना की जानकारी पति दलीप को दी। इसके बाद उसका और चाचा का विवाद रहने लग गया।कुछ समय बीतने के बाद दलीप की चाची और उसकी दोनों बेटियों ने बदला लेने के इरादे से दलीप को भड़काते हुए कहा कि नेहा ही घर पर लड़कों को बुलाती है, जिसके बाद नेहा और दलीप में भी मनमुटाव शुरू हो गया। सारा परिवार एक तरफ हो गया और नेहा दूसरी तरफ। वे सभी नेहा पर आत्महत्या किए जाने का अक्सर दबाव बनाने लगे थे। उसके बाद यह घटना हुई।

 

CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

You may have missed