Phase Six Voting Live: आठ प्रदेशों में 58 सीटों पर वोटिंग जारी,सुबह 9 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज छठे चरण की वोटिंग हो रही है। आठ प्रदेशों में मतदान कराए जा रहे हैं। सुबह सात बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे।
भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने कहा, ‘हमने कोशिश की है कि जन-जन तक हम अपने संदेश को पहुंचाएं…लोगों में भाजपा के प्रति उत्साह है। भाजपा बड़े बहुमत से सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। मैं सभी से अनुरोध करना चाहता हूं कि बढ़ चढ़कर मतदान करें।’
राज्य में एक मजबूत सरकार बनाएंगे: सीएम पटनायक
सुबह 9 बजे तक किस राज्य में कितने फीसदी मतदान?
राज्य | 9 बजे तक मतदान % |
बिहार | 9.66 |
हरियाणा | 8.31 |
जम्मू-कश्मीर | 8.89 |
झारखंड | 11.74 |
दिल्ली | 8.94 |
ओडिशा | 7.43 |
उत्तर प्रदेश | 12.33 |
पश्चिम बंगाल | 16.54 |
हर देशवासी अपने मत का प्रयोग करे: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद
‘इंडी गठबंधन ही जीतेगा: प्रियंका गांधी वाड्रा
#WATCH | "We are keeping aside our grievances and casting votes for our Constitution and democracy…'Mujhe iss baat par garv hai'…" says Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra when asked about Rahul Gandhi voting for AAP and Arvind Kejriwal voting for Congress in the… pic.twitter.com/TyUulu4gCX
— ANI (@ANI) May 25, 2024
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मतदान केंद्र अटल आदर्श विद्यालय, लोधी एस्टेट पर अपना वोट डाला। मतदान करने के बाद वाड्रा ने कहा, ‘इंडी गठबंधन ही जीतेगा। महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़े मुद्दे हैं…हम अपने गिले-शिकवे अलग रखकर संविधान के लिए और लोकतंत्र के लिए वोट दे रहे हैं।’
कल रात से PDP कार्यकर्ताओं को थाने में बंद किया जा रहा: महबूबा मुफ्ती
लोगों का बड़ी संख्या में मतदान करना महत्वपूर्ण: गंभीर
पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि हर किसी को मतदान करना चाहिए क्योंकि यह हमारी शक्ति है। लोकतंत्र को और भी अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए लोगों का बड़ी संख्या में मतदान करना महत्वपूर्ण है।
अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं: पीएम मोदी
यह भी पढ़ेंः जौनपुर की इत्र, इमरती और ईमानदारी का जिक्र कर योगी ने दिया बड़ा संदेश
CLICK TO VIEW WHATSAAP CHANNEL
भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्शन