चंडीगढ़ में बीच सड़क पुलिसकर्मी की पत्नी ने बनाई रील:हरियाणवी गाने पर नाची, ट्रैफिक जाम किया; VIDEO वायरल होने के बाद FIR

नरेन्द्र सहारण चंडीगढ। चंडीगढ़ में बीच सड़क पर नाचते हुए रील बनाना एक महिला को भारी पड़ गया। हरियाण‌वी गाने पर नाचने वाली इस महिला के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। हालांकि, पुलिस स्टेशन से ही उसे जमानत भी दे दी गई।

 

 

बताया जा रहा है कि यह महिला चंडीगढ़ में तैनात एक पुलिसकर्मी की पत्नी है। ट्रैफिक में बाधा डालने का आरोप लगाकर एक पुलिसकर्मी ने ही इस महिला के खिलाफ शिकायत दी थी। आरोपी महिला के साथ उसका डांस शूट करने वाली महिला पर भी मामला दर्ज हुआ है।

 

पहले देखिए, महिला के नाचने का विडिओ

 

चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में गुरुद्वारा चौक पर महिला ने जेब्रा क्रॉसिंग पर नाचना शुरू कर दिया था।

महिला जब नाच रही थी, उस समय उसके पीछे पूरा ट्रैफिक जाम नजर आया। –

महिला जब नाच रही थी, उस समय उसके पीछे पूरा ट्रैफिक जाम नजर आया।

महिला के डांस मूव देख वहां खड़े लोगों ने भी उसकी गतिविधि को कैमरे में कैद किया। –

महिला के डांस मूव देख वहां खड़े लोगों ने भी उसकी गतिविधि को कैमरे में कैद किया।

महिला ने हरियाणवी गाने पर करीब 40 सेकेंड की रील बनाई थी। इसके बाद वह सड़क से हट गई। –

महिला ने हरियाणवी गाने पर करीब 40 सेकेंड की रील बनाई थी। इसके बाद वह सड़क से हट गई।

डांस के दौरान महिला के पीछे ट्रैफिक जाम था, लेकिन उसके सामने से वाहन दौड़ रहे थे। हालांकि, गुजर रहे वाहनों में बैठे लोग भी महिला को देखते हुए जा रहे थे। –

डांस के दौरान महिला के पीछे ट्रैफिक जाम था, लेकिन उसके सामने से वाहन दौड़ रहे थे। हालांकि, गुजर रहे वाहनों में बैठे लोग भी महिला को देखते हुए जा रहे थे।

अब जानिए, कब और कहां का था पूरा मामला...

 

20 मार्च को बीच सड़क पर महिला ने डांस किया पुलिस थाना-34 में हेड कॉन्स्टेबल जसबीर की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में गुरुद्वारा चौक पर 20 मार्च 2025 को एक महिला पहुंची। वहां उस महिला ने बीच सड़क नाचना शुरू कर दिया। उसका एक साथी उसका डांस शूट कर रहा था।

 

महिला जेब्रा क्रॉसिंग पर खड़े वाहनों के सामने नाच रही थी। उसके फोन में एक हरियाणवी गाना बज रहा था। महिला के डांस को उसका साथी तो शूट कर ही रहा था, साथ ही मौके से गुजर रहे अन्य लोग भी महिला की गतिविधियों को कैमरे में कैद कर रहे थे।

 

ट्रैफिक संचालन में परेशानी पर मामला दर्ज हुआ पुलिस कॉन्स्टेबल के अनुसार, सार्वजनिक जगह, विशेष रूप से बिजी सड़क पर महिला के इस कृत्य से ट्रैफिक में बाधा आई। इससे ट्रैफिक संचालन में परेशानी हुई। साथ ही यह कृत किसी रोड एक्सीडेंट का कारण बन सकता था। इसलिए, कॉन्स्टेबल ने महिला के खिलाफ शिकायत दी।

 

बीच सड़क रील बनाने वाली आरोपी महिला की पहचान ज्योति के रूप में हुई है। वह सेक्टर-20 में पुलिस कॉलोनी की ही रहने वाली है। वहीं, उसकी रील को शूट करने वाली उसकी दोस्त का नाम पूजा है। वह भी सेक्टर-20 में पुलिस कॉलोनी में ही रहती है।

 

थाने में पूछताछ के लिए बुलाया, जमानत दी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को मंगलवार को थाने में बुलाया था। उनसे पूछताछ कर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई। हालांकि, बाद में उन्हें थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।

 

 

You may have missed