Mahakumbh 2025: पीएम मोदी 5 फरवरी को महाकुंभ में जाएंगे, अडाणी आज पहुंच रहे; आज योगी के मंत्रियों का होगा जमावड़ा 

महाकुंभनगर, बीएनएम: महाकुंभ का आज 9वां दिन है। सुबह 8 बजे तक 16 लाख लोगों ने स्नान किया। अब तक 9 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। 1 फरवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, 5 को पीएम मोदी और 10 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में आएंगी।

बिजनेसमैन गौतम अडाणी आज महाकुंभ आएंगे। संगम में पूजा-अर्चना के बाद बड़े हनुमानजी के दर्शन करेंगे। वह इस्कॉन पंडाल में भंडारे में भी शामिल होंगे। इधर, महाकुंभ में ATS ने गंगाजल की जांच शुरू कर दी है। पहले भी संगम पर पानी की जांच रोज कराई जाती रही है, हालांकि अब इसमें ATS और डॉक्टरों की टीम शामिल की गई है।

वहीं, हर्षा रिछारिया अब महामंडलेश्वर कैलाशानंद के साथ नहीं, निरंजनी अखाड़े में रहेंगी। महाकुंभ में कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की बैठक लेंगे। बैठक में शामिल लेने के लिए कई मंत्री आज पहुंच रहे हैं।

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, राज्यमंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल पहुंचेंगे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राज्यमंत्री अनिल राजभर, रामकेश निषाद पहले से यहां मौजूद हैं। महाकुंभ मेले के दो बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी से पहले रेलवे ने बड़ा झटका दिया। अचानक लंबी दूरी की 29 ट्रेनें निरस्त कर दी हैं।

आज महाकुंभ आएंगे गौतम अडाणी, भंडारा कराएंगे

उद्योगपति गौतम अडाणी मंगलवार को महाकुंभ आएंगे। इस दौरान वह इस्कॉन पंडाल में भंडारा कराएंगे। साथ ही त्रिवेणी में पूजा-अर्चना के बाद बड़े हनुमान जी के दर्शन करेंगे। अडाणी समूह इस साल इस्कॉन और गीता प्रेस के साथ मिलकर महाकुंभ आने वाले शृद्धालुओं की सेवा में लगा है। इस्कॉन के साथ मिलकर अडाणी समूह रोज 1 लाख श्रृद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण कर रहा है। इसके अलावा गीता प्रेस के साथ मिलकर अडाणी समूह 1 करोड़ आरती संग्रह का वितरण कर रहा है।

कल कैबिनेट मीटिंग, आज मंत्रियों का होगा जमावड़ा

महाकुंभ में कल योगी कैबिनेट की बैठक लेंगे। बैठक में शामिल लेने के लिए कई मंत्री आज पहुंच रहे हैं। डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, राज्यमंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल पहुंचेंगे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, राज्यमंत्री अनिल राजभर, रामकेश निषाद पहले से यहां मौजूद हैं।

हर्षा रिछारिया ने कैलाशानंद का पंडाल छोड़ा

महाकुंभ में पेशवाई के रथ पर बैठने चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया ने कैलाशानंद महाराज का पंडाल छोड़ दिया है। अब अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी के संरक्षण में रहेंगी। हर्षा ने रविंद्र पुरी को अपना पिता बताया। हर्षा ने कहा- मैं फिर से शाही रथ पर बैठकर अमृत स्नान करने जाऊंगी।

रविंद्र पुरी ने चुनरी ओढ़ाकर हर्षा रिछारिया का स्वागत किया। हर्षा ने भी रविंद्र पुरी को पिता बताया। कैलाशानंद और रविंद्र पुरी दोनों निरंजनी अखाड़े से जुड़े है। कैलाशानंद का पंडाल सेक्टर -9 में है, जबकि रविंद्र पुरी का पंडाल सेक्टर 20 में है। यानी अब हर्षा रिछारिया का नया पता सेक्टर-20 होगा।

यह भी पढ़ेः छत्तीसगढ़ में भीषण मुठभेड़, इनमें 1 करोड़ का इनामी सहित 15 से ज्यादा नक्सली ढेर

यह भी पढ़ेंः प्रिया और रिंकू की लवस्टोरी कैसे शुरू हुई, जानें- क्रिकेटर को पसंद करने की बात सांसद ने सबसे पहले किसे बताई

यह भी पढ़ेंः प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई की फोटो वायरल, जानें- सांसद के भाई का दावा

JOIN WHATSAAP CHANNEL

भारत न्यू मीडिया पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट , धर्म-अध्यात्म और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi  के लिए क्लिक करें इंडिया सेक्‍शन

Sangam Snan, Yogi Cabinet, Harsha Richhariya

You may have missed